इंदौर एयरपोर्ट पर बैग में मिली मानव खोपड़ी, उज्जैन की साध्वी ले जा रही थीं दिल्ली, जानिए वजह

इंदौर, 8 सितम्बर। मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट (देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल) पर एक साध्वी के बैग से मानव खोपड़ी और हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई। बैग की स्कैनिंग में यह सामान दिखते ही तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जांच पड़ताल में पता चला कि साध्वी अपने गुरु की अस्थियों को विसर्जित करने हरिद्वार ले जा रही थी, लेकिन अनुमति नहीं होने के चलते साध्वी को तो दिल्ली जाने दिया गया। वहीं, अस्थियां और मानव खोपड़ी को इंदौर में ही रखा गया है।

Human skull found in bag at Indore airport

बता दें कि साध्वी योग माता के सामान में अस्थियों के साथ मानव खोपड़ी मिली। धार्मिक नगरी उज्जैन के एक आश्रम की साध्वी योगमाया दिल्ली की एक उड़ान में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। यात्रियों के लिए तय प्रक्रिया के तहत एयरपोर्ट पर जब साध्वी के सामान की जांच की गई तो सुरक्षा अधिकारियों को इसमें संदेहास्पद चीज दिखाई दी। सुरक्षाकर्मियों ने सामान खुलवाकर देखा तो उसमें मानव खोपड़ी मिली।

एरोड्रम थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि इस बात की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस को साध्वी ने बताया कि मानव खोपड़ी उनके दिवंगत गुरु की है और वह उनकी अस्थियों के साथ इसे विसर्जित करने हरिद्वार ले जा रही थीं। यात्रियों को इस तरह का सामान ले जाने के लिए पहले से अनुमति लेनी होती है। साध्वी ने यह अनुमति नहीं ली थी। अनुमति के अभाव के चलते साध्वी को इसके साथ हवाई सफर की इजाजत नहीं दी गई और बयान दर्ज किए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

बाद में साध्वी ने कहा कि उनका दिल्ली जाना जरूरी है तो अधिकारियों ने उन्हें खोपड़ी यहीं छोड़ कर जाने को कहा। इसके बाद साध्वी ने अपने एक परिचित को एयरपोर्ट पर बुलवाया। उन्हें खोपड़ी और अस्थियां दे दीं। इस प्रक्रिया में इतना समय लग गया कि वे अपने फ्लाइट के लिए लेट हो गईं। एयरलाइंस ने उन्हें रात की फ्लाइट का टिकट दिया, तब वे रवाना हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+