MP: मालिक को छोड़ तांगा लेकर रफूचक्कर हुआ घोड़ा, और फिर हुआ कुछ ऐसा

बुरहानपुर, 5 अगस्त: अक्सर आपने देखा होगा की घोड़े की कमान उसके मालिक का हाथों में होती है, लेकिन बुरहानपुर में एक घोड़ा बिना मालिक के ही तांगा लेकर भाग खड़ा हुआ, अचानक बेकाबू हुए इस घोड़े की रफ्तार देख हर कोई हैरान रह गया, जहां तेजी से भाग रहे घोड़े ने इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हड़कंप मचा दिया. घोड़े को तांगा लेकर भागता देख कुछ लोगों ने जरूर इसका पीछे करने की कोशिश की, लेकिन बेकाबू घोड़ा था की किसी के हाथ ही नहीं आ रहा था.

indore

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर स्थित बुरहानपुर नगर में अब भी तांगा चलने का सिलसिला जारी है, जहां अक्सर लोग तांगे में ही सवारी करते हैं, लेकिन शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घोड़ा बिना मालिक के तांगा लेकर भाग खड़ा हुआ, यह पूरा घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब तांगा मालिक किसी काम से तांगा छोड़कर गया हुआ था, तभी अचानक बेकाबू हुआ घोड़ा तांगा लेकर भाग गया.

आगे जाकर पलट गया तांगा

रास्ते पर बिना मालिक दौड़ते घोड़े की रफ्तार काफी तेज थी, यही कारण रहा की थोड़ी दूर चलने के बाद तांगा अचानक पलट गया, जिस रास्ते पर घोड़ा तांगा लेकर दौड़ रहा था, उस रास्ते से अक्सर बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन गनीमत रही की किसी तरह का कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ, वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद तांगा मालिक घोड़े और तांगे को लेकर अपने घर चला गया.

ट्रक के हार्न बजाते ही बेकाबू हुआ घोड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घोड़ा और तांगा सड़क किनारे खड़े हुए थे, लेकिन अचानक ट्रक का हॉर्न बजने पर घोड़ा बेकाबू हो गया और तांगा लेकर भाग खड़ा हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया, जहां लोग बेकाबू घोड़े और तांगे के पीछे दौड़ने लगे. वहीं थोड़ी ही दूर जाकर तांगा पलट गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+