MP News: इस शहर की गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार
मध्य प्रदेश में अब ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ द्वारा लगातार अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं अभियानों का सीधा असर भी अब मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में देखने मिल रहा है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर भी नियम लागू किए जा सकते हैं।
खरगोन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट नजर आ रहा है, जहां परिवहन विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके अंतर्गत तब वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगानी होगी। किन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।

सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आगामी 15 दिसंबर से पूर्व लगवाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में अति. क्षेत्रीय परिवहर अधिकारी ने बताया कि, यदि निर्धारित समय के पश्चात् हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर कोई भी वाहन सड़क पर संचालित होते पाया गया तो उसके विरुध्द नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाएगी। नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन कंपनी के शोरुम में जाकर अथवा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शोरुम पर भी फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी तथा जमा फीस की रसीद वाहन स्वामियों को अनिवार्य रुप से देना होगी।
मध्य प्रदेश में वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन कर सके इसे लेकर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है। वहीं एक बार फिर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती शुरू होगी, जहां ऐसे वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: चुनाव निपटते ही 'मिशन स्वच्छता' में जुटा नगर निगम, सफाई का खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications