MP news: बिना हेलमेट ऑफिस में नहीं होगी कर्मचारियों की एंट्री, पूरे प्रदेश चेकिंग अभियान
मध्य प्रदेश में एक बार फिर वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जहां इसके लिए हाईकोर्ट ने पुलिस प्रशासन को पूरे प्रदेश में आगामी 50 दिनों तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। इसी अभियान के अंतर्गत अब पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है, जहां अलग-अलग इलाकों में पुलिस वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाएगी।
वहीं अब प्रदेश के सरकारी ऑफिस में बिना हेलमेट के प्रवेश वर्जित करने की तैयारी भी की जा रही है, तो वहीं सेमी गवर्नमेंट और प्राइवेट ऑफिस में भी प्रवेश के लिए हेलमेट जरूरी होने के दिशा निर्देश जारी किए जा सकते हैं। ट्रैफिक नियमों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। इसी के तहत प्रदेश भर में ट्रैफिक नियम का पालन करवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

कुछ ऐसा है मामला
वाहनों की जांच के लिए चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत बुधवार से कर दी गई है। इसके लिए संपूर्ण प्रदेश में हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियम का पालन करने की हिदायत भी दी जा रही है। वहीं हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों पर स्पॉट फैन लगाने की तैयारी है। वाहन चालक के नियम तोड़ने पर अभियान के तहत जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी, जहां इसके लिए वाहन चालकों को 500 से लेकर 1000 रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
भोपाल में PUC कार्ड होगा जरूरी
राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह ने पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर पीयूसी जाँच की व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने होशंगाबाद रोड पर चल रहे वाहनों के प्रदूषण जाँच का औचक निरीक्षण किया। वहीं पीयूसी न पाये जाने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह ने राजधानी भोपाल के बिगड़ते AQI स्तर को देखते हुए वाहनों के प्रदूषण स्तर की जाँच के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- Bhopal में बगैर PUC कार्ड गाड़ी चलाना महंगा पड़ेगा, कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications