MP पर मानसून मेहरबान, उफान पर नदियां, शहर हुए तरबतर
इंदौर, 16 सितंबर : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून मेहरबान हो चुका है। इसी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मालवा निमाड़ में आने वाली प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश की नदियां उफान पर नजर आ रही हैं। वहीं शहर तरबतर हो चुके हैं। उधर, आने वाले दिनों में भी भारी बारिश होने की संभावना है, जहां आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

शिप्रा नदी उफान पर जलमग्न हुए मंदिर
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित शिप्रा नदी भी उफान पर नजर आ रही है। यही कारण है कि, शिप्रा नदी के उफान पर आने से घाट किनारे स्थित मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। वहीं लगातार बढ़ रहे शिप्रा नदी के जलस्तर को देखते हुए आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। उधर, प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। वहीं आने वाले दिनों में भी इसी तरह की बारिश प्रदेश में जारी रहने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए अब स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

जारी रहेगा भारी बारिश का दौर
मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अब एक बार फिर भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर नजर आने लगे हैं। आने वाले दिनों में अंचल के कई जिलों में भी इसी तरह भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, आने वाले 24 घंटों में मालवा निमाड़ अंचल के धार, इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ जिले में भारी बारिश हो सकती है, जहां बारिश को लेकर तैयार हुआ सिस्टम इन जिलों में झमाझम बारिश करा सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम
मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश करा सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने इस लो प्रेशर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर मालवा निमाड़ इलाके में देखने मिल रहा है, जहां इस हिस्से के इंदौर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है, वहीं अब यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications