MP : कहीं स्कूलों की छुट्टी तो कहीं उफान पर नर्मदा, अगले 24 घंटे रहना होगा अलर्ट

इंदौर, 23 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जलजला देखने मिल रहा है। जिधर नजर घुमाई जाए उधर बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। यही कारण है की, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए, इंदौर और भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है, तो वहीं नर्मदा नदी भी उफान पर नजर आ रही है। नर्मदा नदी के उफान पर होने के चलते आसपास के गांवों को अलर्ट किया गया है, तो वहीं नर्मदा किनारे स्थित जिलों का प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

भारी बारिश का सिलसिला जारी

भारी बारिश का सिलसिला जारी

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान है। यही कारण है कि, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल में भारी बारिश का दौर जारी है, जहां आने वाले दिनों में अंचल के कई जिलों में भी इसी तरह भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, आने वाले 24 घंटों में मालवा निमाड़ अंचल के धार, इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ जिले में भारी बारिश हो सकती है, जहां बारिश को लेकर तैयार हुआ सिस्टम इन जिलों में झमाझम बारिश करा सकता है। फिलहाल, अंचल के इंदौर संभाग में देर रात से भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति नजर आने लगी है।

तेजी से बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर

तेजी से बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर

प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इसी के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नहीं नर्मदा नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है, जहां कई लोगों को घाट किनारे से दूर चले जाने की हिदायत भी दे दी गई है। उधर, नर्मदा पुरम संभाग में लगातार बढ़ रहे नर्मदा नदी के जलस्तर का असर अब प्रदेश के अन्य नदी किनारे वाले जिलों में भी देखने मिल रहा है।

इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में स्कूल बंद

इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में स्कूल बंद

लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए अब शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और भोपाल समेत लगभग 12 जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उधर, उज्जैन समेत संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नदी और तालाब सभी हैं लबालब

नदी और तालाब सभी हैं लबालब

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रदेश की नदियां और जलाशय उफान पर नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि, पानी रोकने के लिए बनाए गए डैम तक अब टूट पड़े हैं, जहां अलग-अलग हिस्सों से इस तरह की खबरें निकलकर सामने आ रही है। उधर, राजधानी भोपाल में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां भारी बारिश से अब हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इंदौर समेत संभाग के अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+