Indore News: इंदौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी, स्कूलों की छुट्टी घोषित
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। शुक्रवार के सुबह से शुरू हुई तेज बारिश देर रात तक जारी रही, जहां तेज बारिश को देखते हुए इंदौर में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर ज़िले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को इंदौर ज़िले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में (कक्षा 12वीं तक) अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से वर्षा को देखते हुए सतर्कता का आह्वान किया है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, जहां मानसून की एक्टिविटी के चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। इंदौर, भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक प्रदेश के कुछ और जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जता रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो लो प्रेशर सिस्टम और नमी के चलते मध्य प्रदेश में अगले 2 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा, जहां बुधवार से सिस्टम एक्टिव हुआ है, जो अलग-अलग जिलों में बारिश करवा रहा है। इंदौर और भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जहां आगामी 20 अगस्त से मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश करवा रहा है। 20 अगस्त से बनने वाला मानसून का यह मजबूत सिस्टम 25 अगस्त तक एक्टिव रहेगा, जहां इस बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का दौर देखने मिलेगा।
20 अगस्त से एक्टिव हुए सिस्टम का असर 22 अगस्त और 24 अगस्त तक रहने की संभावना है, जहां इसके बाद एक बार फिर जब सिस्टम का असर कम होगा तो बारिश का सिलसिला थमता हुआ दिखाई देगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून का हल्लाबोल, इन जिलों के होंगे हाल- बेहाल, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications