मिशन गुजरात पर MP के दिग्गज नेता, संभाल रहे चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी

गुजरात में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का सिलसिला जारी है, जहां बीजेपी भी चुनाव प्रचार के मैदान में अपना पूरा दम खम लगाती दिखाई दे रही है। वहीं गुजरात में चुनाव प्रचार की कमान एमपी और खास तौर से इंदौर के नेता संभालते दिखाई दे रहे हैं, जहां ये सभी नेता अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर ना सिर्फ प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, बल्कि बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए अपना पसीना बहाते भी नजर आ रहे हैं।

indore

गुजरात प्रवास पर एमपी के नेता

मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन से जुड़े दिग्गज इन दिनों लगातार गुजरात प्रवास पर हैं, जहां सभी दिग्गज गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत कैसे हासिल हो सके, इसे लेकर प्रत्याशियों के साथ मंथन करते हुए प्रचार-प्रसार भी रहे हैं। गुजरात में डेरा जमाकर बैठे सत्ता और संगठन से जुड़े दिग्गजों की बात करें तो इनमें प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, मंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, इंदौर सांसद शंकर लालवानी समेत तमाम दिग्गज शामिल हैं।

जनसभा कर रहे दिग्गज नेता

मध्यप्रदेश से गुजरात गए सत्ता और संगठन से जुड़े दिग्गजों की बात करें तो ये सभी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं ये सभी बीजेपी को प्रचंड जीत मिल सके इसे लेकर जनसभा और आम सभा लेते भी दिख रहे हैं। चुनावी राज्य गुजरात में दो चरणों वोटिंग होनी है। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होना है। दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+