MP : तलाकशुदा महिला को दिया शादी का झांसा, और फिर पूर्व पार्षद ने किया गलत काम
इंदौर, 21 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म का मामला निकलकर सामने आया है, जहां पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए आपबीती सुनाई और पुलिस से एफआईआरदर्ज करने की गुहार लगाई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने पूर्व पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पूर्व पार्षद पर आरोप लगाते हुए बताया की, पूर्व पार्षद अपने साथियों से बच्चों को किडनैप कराने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो डाला है, जिसमें पीड़िता ने खुद आपबीती सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता की ओर से जारी किए गए वीडियो में पीड़िता ने बताया कि, पूर्व पार्षद ने मेरे साथ जबरदस्ती की है, और जब मैंने थाने में कंप्लेंट करने की बात कही तो सबके सामने निकाह करने की बात कही, वहीं उसके बाद लगातार जबरदस्ती करता रहा, जब भी शादी की बात कही तो कुछ ना कुछ बहाने बताकर मना करता रहा। इतना ही नहीं कुछ समय बाद जब दबाव बनाया तो पूर्व पार्षद ने धमकी दी कि, शादी की बात की तो जान से मार दूंगा, पैसे ले और चली जा।
पीड़िता के बेटे का किया किडनैप
पीड़िता ने पूर्व पार्षद पर आरोप लगाते हुए बताया कि, पूर्व पार्षद ने अपने साथियों को भेजकर जबरदस्ती मेरा मोबाइल ले लिया, और बेटे को भी साथ ले गए। मोबाइल में पीड़िता और पूर्व पार्षद की बातचीत रिकॉर्ड थी। इतना ही नहीं पूर्व पार्षद का साथी पीड़िता को धमकी देकर गया कि, मोबाइल का पासवर्ड पूर्व पार्षद को बता देना, और अपने बेटे को बुलवा लेना। वहीं इसके बाद पीड़िता ने घबराकर मोबाइल का पासवर्ड पूर्व पार्षद को बताया, जिसके बाद पीड़िता के बेटे को छोड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications