नगर निगम चुनाव : MP में लोकतंत्र का महोत्सव, चुनी जा रही 'नगर की सरकार'

इंदौर, 6 जुलाई: प्रदेश के कई जिलों में नगर निगम चुनाव के पहले चरण में मतदान का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां मतदाता अपने नगर की सरकार चुनने के लिए अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अलग अलग इलाकों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही है, जहां अबकी बार युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान का यह सिलसिला 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रदेश के 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषदों के लिए होने वाले मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक का रहेगा।

indore

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान

नगर निगम चुनाव के दौरान पहले चरण का मतदान राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम जिलों में जारी है, जहां चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने विशेष तैयारियां की हुई है। इसके साथ ही मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए भी विशेष तैयारियां बूथों पर की गई है।

बीजेपी के दिग्गजों ने किया मतदान

इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता अपना अपना वोट मतदान केंद्र पर पहुंचकर डालते नजर आए। मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने वाले नेताओं में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+