मां का प्यार पाने के लिए सगे भाइयों में तकरार, छोटे भाई ने बड़े भाई को दी दर्दनाक सजा
इंदौर, 13 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सनसनीखेज हत्याकांड सभी के सामने आया। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दो सगे भाइयों के बीच मां के प्यार को लेकर तकरार हो गई, जिसके बाद छोटे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर बड़े भाई की हत्या कर दी। छोटे भाई की शिकायत थी कि, उसकी मां उसके बड़े भाई को ज्यादा प्यार करती है, जिसके चलते अक्सर छोटा भाई, बड़े भाई से नाराज रहता था। वहीं अब पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पेशे से मजदूर है दोनों भाई
यह घटनाक्रम अब से कुछ दिनों पहले 8 जुलाई का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है, तो वहीं आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई पेशे से मजदूर थे, जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या करना कबूल किया है। आरोपी की शिकायत रहती थी कि, उसकी मां उसके बड़े भाई से ज्यादा प्यार करती है, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
अज्ञात शव मिलने पर पुलिस ने की थी जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, 8 जुलाई को सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपलियाहाना के मैदान से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था, जिसके बाद पुलिस ने लगातार इस घटनाक्रम की जांच की तब पुलिस ने मृतक के परिवारजनों से भी बयान लिए थे, जिसके बाद पुलिस को छोटे भाई पर शक हुआ, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया, और उसने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
परिवार में गम का माहौल
मां का प्यार पाने के लिए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को ही मौत के घाट उतार दिया, जहां इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है, तो वहीं परिवार में गम का माहौल बना हुआ है, जहां अब आरोपी और मृतक के माता-पिता गम के आंसू बहा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications