MP : फर्जी जज की लग्जरी लाइफ देख हर कोई हैरान, जहां जाता, वहां अधिकारी करते रिसीव
इंदौर, 13 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फर्जी जज की कहानी ने सभी को हिला कर रख दिया है, जहां फर्जी जज ने अपनी लग्जरी लाइफ और रसूख के दम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। इतना ही नहीं फर्जी जज लग्जरी गाड़ियां और महंगे शौक के दम पर लोगों को अपने झांसे में लेता था। इसके साथ ही वह खुद को रिटायर्ड जज का रिश्तेदार बताकर कई बार पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से काम भी निकलवा लेता था। फर्जी जज ने अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगा रखी थी, जिसके चलते अक्सर यह फर्जी जज लोगों की नजर से बच निकलता था।
Recommended Video

कुछ इस तरह देता था लोगों को झांसा
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी युवक ने अपनी कार पर लाल बत्ती लगा रखी थी। साथ ही उसने अपनी कार पर न्यायाधीश भी लिखवा रखा था। यही देख लोग जालसाज युवक के झांसे में आ जाते थे, और धोखाधड़ी का शिकार बन जाते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को उम्मीद है कि, पूछताछ के बाद कई और भी खुलासे इस पूरे मामले में हो सकते हैं। युवक ने किन-किन शहरों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है, यह जानकारी पूछताछ के बाद ही हासिल हो सकेगी।

दोस्तों को भी दिया धोखा
पुलिस गिरफ्त में आया यह फर्जी जज बेहद शातिर है। यही कारण है कि, अपने शातिर दिमाग के दम पर यह लगातार लोगों को झांसा देते हुए ठगी का शिकार बनाते चला जा रहा था। वहीं फर्जी जज ने अपने घर पर कई रिटायर्ड जजों की तस्वीर भी लगा रखी थी, जिन्हें वह अपना रिश्तेदार बता कर लोगों को गुमराह किया करता था। बताया जाता है कि, फर्जी जज ने मुंबई के रहने वाले अपने एक दोस्त को भी ठगी का शिकार बनाया है, जहां वह लगातार पदों में जाकर संचालकों को भी धमकी देता रहा है।

देवास और उज्जैन में पोस्टिंग होना बताता था
जानकारी के मुताबिक जब भी यह फर्जी जज इंदौर में किसी वकील या अन्य व्यक्ति से मिलता था तो उन्हें अपना परिचय कराते हुए देवास या फिर उज्जैन में पोस्टिंग होना बताता था। इतना ही नहीं इंदौर में फर्जी जज ने कई बंगले भी बदल लिए हैं। वहीं जब क्राइम ब्रांच को फर्जी जज की शिकायत मिली, तो क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्जी जज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब पुलिस फर्जी जज से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications