MP में आएगी नौकरियों की बाहर, विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होंगे रोजगार मेले

मध्यप्रदेश में विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेले के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे।

indore

Recommended Video

    खरगोन : नए साल में मिले रोजगार,सरकार से युवाओं की मांग

    मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेले के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। रोजगार मेला 10 जनवरी को महेश्वर जनपद में, 11 को झिरन्या के टंट्या मामा भवन, 12 को भगवानपुरा बीआरसी भवन, 13 को सेगांव जनपद में, 16 को बड़वाह जनपद में, 17 को टंट्या मामा भवन भीकनगांव में, 18 को घुघरियाखेड़ी ग्राम पंचायत में, 19 को कसरावद के मांगलिक भवन में तथा 20 जनवरी को खरगोन जनपद में रोजगार मेला आयोजित होगा। विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। जिमसें 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण युवा जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष वे अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, रोजगार पंजीयन (अनिवार्य), आधार कार्ड, जाति एवं मूल निवासी की छायाप्रति सहित दो पासपोर्ट फोटो लेकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।

    युवाओं को मिल रही नौकरियां

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और खरगोन समेत तमाम जिलों में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

    लगातार निकल रही भर्तियां

    मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्तियां निकाली जा रही हैं, जहां जानकार इसे साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को सौगात देने के नजरिए से देख रहे हैं। इससे पहले राजधानी भोपाल में हुए कार्यक्रम के दौरान भी सरकार ने युवाओं को कई सारी सौगातें दी थी, तो वहीं अब लगातार निकल रही बंपर भर्तियां युवाओं के मन में कई सवाल पैदा कर रही है।

    ये भी पढ़े- Dewas : कलेक्टर ने किया स्कूल और आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+