MP में महसूस हुए भूकंप के झटके, बर्तन गिरने और खिड़कियां हिलने से घबराए लोग
इंदौर, 30 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह लगभग 6 बजे के आसपास शहर के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, वहीं कंपन महसूस होते ही लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इतना ही नहीं 2.9 तीव्रता वाले इस भूकंप का कहर कुछ इस कदर था की, थोड़ी ही देर में अफरा-तफरी मच गई। इंदौर शहर के कई हिस्सों में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं कंपन महसूस करते ही लोगों ने एक दूसरे को इसके बारे में जानकारी दी, जहां सभी जगह एक जैसे हालत होने के चलते लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए. भूकंप का सबसे ज्यादा असर राजेंद्र नगर इलाके में देखने मिला, जहां लोगों ने ना सिर्फ कंपन को महसूस किया बल्की घरों के बर्तन भी कंपन के चलते गिर गए।
भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताया जा रहा है कि, इंदौर में सुबह लगभग साढ़े 6 बजे के आसपास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इस अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई है, जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था. वहीं शहर में लंबे वक्त के बाद महसूस की गए भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए।
लोगों ने बताया सुबह का हाल
शहर की जिन कॉलोनियों में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया उन कॉलोनियों के रहवासियों ने बताया कि, यह घटनाक्रम सुबह लगभग 6 बजे के आसपास का है, जब सभी लोग सो कर उठे थे। उस वक्त कुछ कुछ घरों में हल्का कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद बर्तन गिरने लगे, तो वहीं खिड़कियां भी हिलने लगी। तत्काल घबराकर लोग अपने घरों से बाहर आए और एक दूसरे से घटनाक्रम की जानकारी ली, तब जाकर लोगों को पता चला कि, यह कंपन भूकंप के झटके हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया जहां थोड़ी देर तक अफरा-तफरी मचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
अलग-अलग हिस्सों में लगे झटके
शहर के अलग-अलग हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के चलते लोग परेशान नजर आ रहे थे, जहां लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर एक दूसरे से घटनाक्रम की जानकारी ली, तब जाकर लोगों को पता चला कि यह कंपन कोई साधारण कंपन नहीं, बल्कि भूकंप की झटके हैं। देखा जाए तो शनिवार की सुबह शहर की कई कॉलोनियों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद अब लोग सहमें नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP: मानसून का ब्रेक, जानिए अब कब से लगेगी मूसलाधार बारिश की झड़ी