Success story : ड्रोन से दवा डिलीवरी का सपना होगा साकार, MP में हुआ सफल ट्रायल
इंदौर, 16 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों लगातार विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रही है, जहां अलग-अलग तरह के नवाचार युवाओं की ओर से किए जा रहे हैं। वहीं अब इंदौर में ड्रोन से दवाई डिलीवरी के रास्ते खुल गए हैं, जहां देश की नामी लॉजिस्टीक कंपनी ने इंदौर के स्टार्टअप स्कायलेन ड्रोन टेक के साथ मिलकर ड्रोन से दवा डिलीवरी सफल टेस्टिंग की है। टेस्टिंग के दौरान ड्रोन ने 5 किलो तक की दवा को बेहद कम वक्त में ही डिलीवर कर दिया।

इंदौर के विकास को आगे बढ़ाएगी तकनीक
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब हाईटेक होती चली जा रही है। साथ ही शहर में ट्रैफिक की समस्या होने के साथ ही शहर का विस्तार भी हो रहा है। ऐसे में ड्रोन के माध्यम से दवाओं की डिलीवरी करने की तकनीक यदि साकार हो जाती है, तो इससे कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होंगी, जहां दूर-दराज तक लोगों को समय पर दवाएं भेजी जा सकेंगी। तकनीक की सफलतापूर्वक टेस्टिंग होने पर डेलीवेरी और स्कायलेन ड्रोन टेक ने खुशी जाहिर की है।

बिचौली मर्दाना क्षेत्र में किया ट्रायल
ड्रोन की मदद से दवाओं की डिलीवरी का यह सफलतापूर्वक ट्रायल बिचोली मर्दाना क्षेत्र में किया गया था। इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ सिविल एवियेशन, एयरपोर्ट, प्रशासन, पुलिस और अन्य जरूरी विभागों से परमिशन लेकर ट्रायल को किया गया। ड्रोन के साथ लगभग 5 किलो वजन की दवाएं रखी गई थी। लगभग 1 सप्ताह तक चली सफलतापूर्वक टेस्टिंग में हर एक आवश्यक बात का विशेष ध्यान रखा गया था।

सुरक्षित ढंग से किया गया ट्रायल
कंपनी ने इस ट्रायल को सुरक्षित ढंग से करने के लिए हर तरह की व्यवस्थाएं की हुई थी, जहां बिचौली मर्दाना के आर 9 क्रिकेट ग्राउंड से ड्रोन ने खेमाना गांव तक उड़ान भरी, ग्राउंड से गांव तक की दूरी 15 किलोमीटर है। वहीं कुछ ही पलों में ड्रोेन ने डिलीवरी पाईंट पर दवा की डिलीवरी कर दी। ड्रोन से सामान डिलीवरी के सफल ट्रायल पर सभी ने खुशी जताई। इस दौरान ड्रोन ट्रायल के काम में जुटी सभी कंपनियों के विशेष अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

लगातार उन्नति कर रहा है इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अभी स्मार्ट सिटी बनने की तरफ अग्रसर हो रही है, जहां इंदौर लगातार उन्नति कर रहा है। साथ ही सफलता के पंख लगाकर इंदौर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। आने वाले समय में जहां इंदौर मेट्रो सिटी बन जाएगा, तो वहीं अलग-अलग तकनीकों के जरिए सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में भी इंदौर सफलता हासिल करेगा। इसी का परिणाम है कि, शहर में सफलतापूर्वक ड्रोन के माध्यम से लोगों तक दवाएं पहुंचाने की टेस्टिंग की गई।












Click it and Unblock the Notifications