Indore News: पति और प्रेमिका से तंग आकर महिला ने जान दी, हाथ पर लिखी बेवफाई की कहानी
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां महिला ने पति की बेवफाई के तंग आकर जान दे दी है। महिला ने अपने हाथों पर मराठी भाषा में सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दी है, जहां मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला के पति का अफेयर किसी अन्य महिला के साथ चल रहा था, जिसे लेकर मृतका अक्सर परेशान रहती थी। वहीं मृत महिला के परिजनों के पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इधर, आरोपी की प्रेमिका फिलहाल फरार चल रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटना बाईपास स्थित सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी की है, जहां 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। महिला के परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें घटनाक्रम की जानकारी लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस को महिला के हाथ पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट मराठी भाषा में लिखा हुआ है, जिसमें महिला ने पति और पति की प्रेमिका से प्रताड़ित होने की बात लिखी है। पुलिस ने पति और प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी इंदौर में रह रही है, तो वहीं दूसरी बेटी पुणे में पढ़ाई कर रही है। मां की मौत की सूचना मिलते ही दूसरी बहू की पुणे से इंदौर पहुंची है। वहीं महिला के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस अब आरोपी पति से पूछताछ कर रही है, तो वहीं पति की प्रेमिका की भी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के चलते घायल हुए मजदूर ने दम तोड़ा, 2 गंभीर












Click it and Unblock the Notifications