Indore News: महिला डॉक्टर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप तो लापता हुआ जूनियर डॉक्टर, MYH में हड़कंप
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रेजिडेंट डॉक्टर के लापता होने का मामला सामने आया है, जहां अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अब मेडिकल टीचर एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर आमने-सामने हो गए हैं।
वहीं उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे सीनियर प्रोफेसर्स ने जूनियर डॉक्टर को धक्का मारते हुए बाहर निकाल दिया। वहीं अब इस मामले में मेडिकल कॉलेज डीन, जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है।

जूनियर डॉक्टर्स ने किया विरोध-प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल से डॉक्टर के लापता होने का मामला सामने आया है, जहां डॉ. हेमंत गिरवाल का लापता होने के 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं अब इस मामले पर लगातार डॉक्टर और प्रोफेसर्स आमने-सामने नजर रहे हैं। वहीं डॉक्टर का अब तक कोई पता नहीं चला है। इस मामले को लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान सीनियर डॉक्टर्स से जूनियर डॉक्टर्स की तीखी बहस हो गई थी, जिसके बाद मामला हाथापाई तक जा पहुंचा था।
लापता है जूनियर डॉक्टर
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर गुरुवार दोपहर से लापता हैं। बताया जाता है की, कुछ दिन पहले एक अन्य यूनिट की सीनियर महिला डॉक्टर से उनका टकराव हो गया था, जिसके बाद महिला डॉक्टर से उनका विवाद हुआ और महिला डॉक्टर ने उन्हें लताड़ा था, साथ ही महिला डॉक्टर की ओर से उस पर छेड़छाड़ जैसा गंभीर आरोप भी लगाया था और माफीनामा लिखवाया गया था। वहीं इसके बाद अब डॉक्टर के लापता होने से हड़कंप मच गया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में रेजिडेंट डॉक्टर के लापता होने का मामला सामने आया है, जहां अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अब मेडिकल टीचर एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर आमने-सामने हो गए हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: दुबई से इंदौर आकर इलाज करवा रहे मरीज, बोन मैरो ट्रांसप्लांट में सरकारी अस्पताल ने रचा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications