MP : मामूली विवाद में व्यापारी और कर्मचारी पर चाकुओं से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
इंदौर, 6 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया, जब शहर के मध्य क्षेत्र राजवाड़ा पर फुटपाथ दुकान लगाने को लेकर व्यापारी और युवक के बीच विवाद हो गया। बोलचाल के साथ शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि, युवकों ने व्यापारी और दुकान कर्मचारी को चाकू मार दिए, जिसके बाद घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक शहर के सराफा क्षेत्र में दुकान मालिक और कर्मचारी पर लगभग 5 से ज्यादा युवकों ने हमला बोल दिया, जहां बदमाशों ने व्यापारी और कर्मचारी को चाकू से गोद दिया। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नाराज लोगों ने व्यापारी और कर्मचारी पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते इस घटनाक्रम के बाद बाजार में भगदड़ मच गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी और कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, तो वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, घटनाक्रम के बाद आरोपी फरार हो गए, जहां पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है।
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
बीच बाजार में हुआ चाकूबाजी का यह घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जहां कुछ युवक दुकान पर आते नजर आ रहे हैं। वहीं वह व्यापारी और कर्मचारी से बातचीत करते भी देखे जा रहे हैं, लेकिन अचानक इन्हीं में से कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी, और देखते ही देखते व्यापारी और कर्मचारी को दुकान से निकालकर पीटने लगे। इस घटनाक्रम के बाद व्यापारियों में आक्रोश है, जहां व्यापारियों ने बाजार बंद रख अपना विरोध दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications