इंदौर दौरे पर डीजीपी सुधीर सक्सेना, इस उपलब्धि को लेकर थपथपाई पुलिस की पीठ
इंदौर, 27 अप्रैल: प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना तीन दिनी इंदौर दौरे पर आए हुए हैं, जहां इस दौरान उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए, आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए. इस दौरान बैठक में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र समेत तमाम पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस कंट्रोल रूम में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के लिए किए जा रहे कार्यों, समेत सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की है.

जमकर की पुलिस के कार्यों की सराहना
समीक्ष बैठक के बाद डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कहा कि, बेहतर पुलिसिंग की सभी प्राथमिकताओं पर इंदौर पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूरी मेहनत व लगन से कार्य कर रहे हैं. पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने की दिशा में इंदौर पुलिस ने कई नवाचार किए हैं, जिसकें अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं, और इंदौर पुलिस ने कई उल्लेखनीय सफलताएं भी अर्जित की हैं.
किसी भी थाने का औचक निरीक्षण कर सकते हैं डीजीपी
डीजीपी सुधीर सक्सेना अपने इंदौर दौरे के दौरान किसी भी थाने का औचक निरीक्षण कर सकते हैं. इंदौर में डीजीपी सुधीर सक्सेना के कई कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिसे देखते हुए शहर के थानों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है.
हाल ही में एफबीआई ने भी बोला धन्यवाद
विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की सबसे बड़ी एजेंसी FBI की लीगल टीम ने इंदौर पुलिस का धन्यवाद अदा किया था. एजेंसी के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से कमिश्नर कार्यालय में मुलाकात की थी. इंदौर पुलिस को कुछ महीने पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए, ऑनलाइन ठगी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं पुलिस गिरफ्त में आए इन लोगों से पूछताछ में करोड़ों रुपए की अमेरिकन नागरिक से ठगी के मामले का खुलासा हुआ था.












Click it and Unblock the Notifications