Dewas news : खुशियों की दास्तां, CM Shivraj ने किया स्व सहायता समूह की दीदी से संवाद, हुई ये बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाईदूज के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने देवास जिले के विकासखण्ड कन्नौद की रहने वाली स्व सहायता समूह की दीदी रमा चावले से भी संवाद किया। संवाद के दौरान राधा कृष्णा स्व सहायता समूह की सदस्य रमा चावले दीदी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री चौहान को भाईदूज की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने भी स्व सहायता समूह की सभी दीदियों को भाईदूज की बधाई दी। इस दौरान एनआईसी कक्ष देवास में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, डीपीएम शिला शुक्ला सहित स्व सहायता समूह सदस्यों की दीदियां उपस्थित थी।

कुछ ऐसी है खुशियों की दास्तां
रमा चावले दीदी ने कहा कि, वह राधा कृष्णा स्व सहायता समूह की सदस्य है। आजीविका मिशन ने मुझे नई ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व प्रदान किया है। आजीविका मिशन ने उनका जीवन बदल दिया है। उन्होंने स्व सहायता समूह के माध्यम से दो साल पहले 75 हजार का लोन लेकर पिकअप वाहन खरीदा था। उन्होंने अभी धनतेरस को पुराना पिकअप वाहन विक्रय कर समूह एवं बैंक से ऋण लेकर 7 लाख 50 हजार का नया पिकअप वाहन खरीदा है। रमा दीदी ने कहा कि पहले उनके पति मजदूरी करते थे। अब उनके पति खुद का पिकअप वाहन चलाते है। अब उनकी मासिक आय 25 से 30 हजार रूपये है। रमा चावले दीदी ने कहा कि, मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से गांव की बहनें अब आगे बढ रही है। समूह से जूड़ने से हमारे विचार व हमारे आत्मविश्वास को बहुत मजबूती मिली है।
प्रदेशभर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
मध्यप्रदेश में इन दिनों अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से सौगात मिलने का सिलसिला जारी है, जहां भाई दूज पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद किया। सीएम शिवराज से संवाद करते वक्त स्व सहायता समूह की महिलाएं खुश नजर आ रही थी, जहां सभी महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां सीएम शिवराज को सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications