KHAJRANA: बैंक से लोन लेकर खरीदा भूखण्ड भगवान गणेश को किया दान, फिर सामने आई चौंकाने वाली वजह

इंदौर में भक्त ने भगवान गणेश को दान किया अपना प्लॉट, स्टाम्प पर लिखकर दानपात्र में डाले दस्तावेज

Indore News, इंदौर। भगवान के मंदिरों के दानपात्र खुलते हैं तो कई अजीब किस्से सामने आते हैं। कहीं दानपात्र में अथाह सम्पति मिलती है तो कहीं मनोकामनाएं लिखी अर्जियां पाई जाती हैं, मगर मध्य प्रदेश के इंदौर खजराना गणेश मंदिर (khajrana ganesh mandir history in hindi) में एक अनूठा ही मामला सामने आया है। यहां एक भक्त ने अपना भूखण्ड ही भगवान गणेश को दान कर दिया। इस बात का पता बुधवार को मंदिर की दान पेटियां खोले जाने पर चला।

खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्‌ट ने बताया कि प्रत्येक ढाई माह के अं​तराल में मंदिर की दान पेटियों को खोला जाता है। अब तक तो सामान्य ही रहा, मगर इस बार बुधवार को दान पेटी खोलने पर न केवल उसमें विदेशी मुद्रा भी मिली बल्कि एक भक्त द्वारा को प्लॉट दान किए जाने के दस्तावेज भी मिले हैं।

भक्त ने ये लिखा दस्तावेज पर

भक्त ने ये लिखा दस्तावेज पर

खजराना गणेश मंदिर की दानपेटी में मिले एक स्टाम्प पेपर लिखा था कि खजराना गणेश मंदिर गणेश भगवान के चरणों में यह प्लॉट समर्पित करती हूं। कैलाश प्रजापत के पास वाला है। इस पर मोबाइल नम्बर और शंभू राम यादव का नाम ​भी लिखा मिला। 5000 हजार रुपए का इस स्टाम्प पेपर पर 23 अगस्त 2010 की मोहर लगी हुई है। मंदिर पुजारी अशोक भट्‌ट के अनुसार इस बार खोली गई दानपेटी से 47 हजार रुपए की नकदी मिली है। इसके अलावा प्लॉट के संबंध में जो स्टाम्प पेपर मिला है। उसकी जांच करवाई जा रही है। उसमें एक भक्त ने भगवान के नाम अपना भूखण्ड करने की बात लिखी है।

महिला से तंग आकर किया दान

महिला से तंग आकर किया दान

खजराना गणेश मंदिर के पुजारी और मंदिर समिति के सदस्य उस समय हैरान रह गए जब उन्हें दानपेटी से प्लाट की रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले, जब उन्होंने इसे पढ़ा तो प्लाट गौरी नगर निवासी शंभुराम यादव का था। जिन्होंने अपने प्लाट पर किसी महिला का कब्जा होने से तंग आकर प्लाट खजराना गणेश जी को दान कर दिया। अब यादव ने मंदिर प्रशासन से कहा है की वह चाहें तो प्लांट पर मंदिर गौशाला बनाए या फिर उसे बेचकर मिलने वाली राशि को मंदिर के विकास कार्यों में खर्च करें।

मंदिर प्रबंध समिति ने किया फोन

मंदिर प्रबंध समिति ने किया फोन

बुधवार को दान पेटियों की राशि की गिनती के दौरान 800 वर्गफीट के प्लांट की रजिस्ट्री निकली। दस्तावेज के एक हिस्से में प्लाट के मालिक शंभुराम यादव का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जब इस बारे में मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि बड़ा बांगड़दा लेक व्यू कालोनी के पास प्रगति नगर में यह प्लाट उन्होंने 2010 में खरीदा था। भूखंड पूरी तरह वैध है। तब 1 लाख 40 हजार रु इस प्लाट कीमत थी, जो बैंक से लोन कर खरीदा था, लेकिन कॉलोनो के दो अन्य प्लाट सहित उनके प्लाट पर एक महिला ने कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे को हटवा नहीं पाने के चलते शंभुराम ने इसे खजराना गणेश जी को प्लाट दान करने का विचार किया।

 प्लाट की रजिस्ट्री के दस्तावेज की फोटो कॉपी डाल दी

प्लाट की रजिस्ट्री के दस्तावेज की फोटो कॉपी डाल दी

यादव ने बताया उस समय शासन प्रशासन अधिकारियों सहित सभी के पास प्लाट मुक्त करवाने की गुहार लगाई। अंत में वकील ने भी केस लगाने की सलाह दी थी। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण प्रकरण दायर नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने इस प्लाट को खजराना गणेश जी को दान करना उचित समझा। यादव ने मंदिर के पूर्व प्रशासक मनीष सिंह को भी इसके लिए फोन लगाया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने जनवरी में मंदिर की दान पेटी में प्लाट की रजिस्ट्री के दस्तावेज की फोटो कॉपी डाल दी और सोचा की अब मुझे प्लॉट दान करने का रास्ता मिल जाएगा।

मंदिर कमेटी लगी अंतिम निर्णय

मंदिर कमेटी लगी अंतिम निर्णय

मंदिर के पुजारी ने बताया कि दान राशि गणना दौरान रजिस्ट्री के कागज निकले है। प्रगति नगर में प्लाट है। मामले में मंदिर समित निर्णय लेगी। यह पहला मौका जब किसी भक्त ने इस तरह से गणेश जी को भूखंड दान किया है। इसके पूर्व एक भक्त ने अपनी 12 बीघा जमीन गणेश जी को दान की थी। हालांकि नकदी ज्यादा निकल रही जो कि पिछले साल से कम है।
इधर, शम्भू चाहते है कि मंदिर समिति कब्जा हटवाकर यहां मंदिर बनाए या चाहे प्लाट बेचकर राशि खजराना गणेश मंदिर के खाते में जमा करले मुझे कोई आपत्ती नहीं है। जो भी वैधानिक कार्रवाई करनी मैं उसके लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+