MP: फूड डिलीवरी बॉय को देर रात बदमाशों ने रोका, और कर दिया कांड

इंदौर, 29 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे जहां आए दिन लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। वहीं उधर बदमाशों के हौसले भी बुलंद हैं, जहां बदमाश आए दिन अलग-अलग तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। देर रात बदमाशों ने फिर एक ऐसे ही घटनाक्रम को अंजाम दिया, जहां बदमाशों ने बाणगंगा थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी बॉय को रोककर उससे पैसे मांगे, पैसे ना देने पर बदमाश डिलीवरी ब्वॉय को चाकू मारकर फरार हो गए। वहीं इस घटनाक्रम के बाद डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indore

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाला डिलीवरी ब्वॉय रोबोट चौराहे से गुजर रहा था, उसे पार्सल देने बाणगंगा क्षेत्र के करोल बाग जाना था। इस बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे चाकू की नोक पर रोका, और चाकू दिखाते हुए पैसे लिए। डिलिवरी बॉय ने जब बदमाशों के साथ संघर्ष करना चाहा, तो बदमाश उसे चाकू मारकर फरार हो गए। वहीं इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय को घायल अवस्था में अरविंदो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, यहां उसकी मौत हो गई।

तीन बदमाशों ने किया हमला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है हमला करने वाले तीन बाइक सवार थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि, यह हमला लूट की नीयत से किया गया या फिर डिलीवरी ब्वॉय से बदमाशों का कोई पुराना विवाद रहा है। इस मामले में फिलहाल हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की जाएगी।

राजगढ़ का रहने वाला था युवक

मृतक के दोस्त ने बताया कि, डिलीवरी ब्वॉय राजगढ़ का रहने वाला था, जो इंदौर में नौकरी करने आया था। वह यहां एक कंपनी में नौकरी करता था। मृतक के दोस्त को जैसे ही घटनाक्रम की जानकारी लगी, वह वैसे ही मौके पर पहुंचा, जहां उसने युवक को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर घायल होने के चलते युवक को एमवाय अस्पताल रैफर किया गया, जिसके बाद सुबह युवक की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+