इंदौर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत, एक जैसा बनवा रखा था टैटू, दोनों ही थे इकलौते बेटे

Google Oneindia News

इंदौर। उनकी दोस्ती मिसाल थी। बचपन से याराना था। दोनों की पसंद नापसंद काफी मिलती जुलती थी। दुनिया से जब एक साथ विदा हुए तो हर कोई आंसू नहीं रोक पाया। दोनों ही अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। यह दर्दनाक कहानी है मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर के उन दो दोस्तों की है जिनकी इंदौर के हातोद थाना इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई।

 Death of best friends together in hatod Indore

जानकारी के अनुसार बड़नगर निवासी मनोज पिता राजेश और विनोद पिता धनेश्वर कुशवाह मंगलवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। मनोज लाइट फिटिंग का ठेका लेता था। इंदौर के गांधी नगर में उसकी साइट चल रही थी। वहीं, विनोद अपनी बहन को नर्सिंग की परीक्षा दिलाने के आया हुआ था।

लव मैरिज के बाद पति बन गया जान का दुश्मन, पत्नी व सास का सबके सामने किया मर्डर लव मैरिज के बाद पति बन गया जान का दुश्मन, पत्नी व सास का सबके सामने किया मर्डर

विनोद अपनी बहन को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल छोड़ने के बाद दोस्त मनोज के साथ गांधी नगर चला गया। वहां मनोज को कुछ लोगों से पेमेंट लेना था। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से बड़नगर के लिए निकले। रास्ते में हातोद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि मनोज और विनोद अपने अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। दोनों में गहरी मित्रता थी। मनोज के पिता लॉंड्री और विनोद के पिता सब्जी का काम करते हैं। दोनों अक्सर साथ ही रहते थे। हाथ पर एक जैसे ही टैटू बनवा रखे थे। एक्सीडेंट में दोनों को सिर, हाथ व पैर में चोट पहुंची। पुलिस ने एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

Comments
English summary
Death of best friends together in hatod Indore
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X