Video: MP में भारी बारिश के बीच खोले गए इस डैम के गेट, देखिए खूबसूरत नजारा

इंदौर, 19 जुलाई: मध्यप्रदेश के कई हिस्सों लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं. साथ ही शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब नदियों और तालाबों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है. वहीं जलाशयों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए अब डैम के गेट खुलने भी शुरू हो गए हैं, आमतौर पर हर साल डैम के ये गेट अगस्त आखिर तक खुलते हैं, लेकिन अबकी बार अच्छी बारिश होने के कारण समय से पहले ही डैम के गेट खोल दिए गए हैं.

Recommended Video

    Video: MP में भारी बारिश के बीच खोले गए इस डैम के गेट, देखिए खूबसूरत नजारा
    यशवंत सागर के गेट खोले गए

    यशवंत सागर के गेट खोले गए

    अंचल में लगातार हो रही बारिश के चलते इस सीजन में पहली बार खुले यशवंत सागर डैम के गेट खोले गए हैं. बता दें की, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से शहर के तालाबों का जलस्तर बढ़ने लगा है. यही कारण रहा की झमाझम हो रही भारी बारिश के चलते यशवंत सागर भी अब लबालब होने लगा है, जिसके चलते सुबह 7 बजे डैम का पहला गेट खोला गया.

    लगातार जारी भारी बारिश का सिलसिला

    लगातार जारी भारी बारिश का सिलसिला

    मालवा-निमाड़ अंचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जहां भारी बारिश के चलते अब कई इलाकें जलमग्न होने लगे हैं, तो वहीं नदियां भी उफान पर नजर आ रही है, उधर, तालाबों और डैम का जलस्तर भी लगातार तेजी से बढ़ने लगा है. वहीं मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जता रहे हैं. अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार और झाबुआ में भारी बारिश का सिलसिला जारी है

    उफान पर प्रदेश की कई नदियां

    उफान पर प्रदेश की कई नदियां

    प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां इसी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं मालवा निमाड़ अंचल में भी लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते अब हालात बिगड़ने लगे हैं, जहां प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर आ गई है। इसी के चलते शिप्रा नदी के तट पर स्थित मंदिर भी अब डूबने लगे हैं, तो वहीं नदी में अचानक बड़े जलस्तर के बाद अब नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार मालवा निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश की संभावनाएं नजर आ रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई अंचलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी और धार जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+