खरगोन में हालात सामान्य, लेकिन कर्फ्यू के साए तले मनाए जा रहे त्योहार, जानिए क्यों?

खरगोन, 3 मई: खरगोन में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होते चले जा रहे हैं, तो वहीं शहर में शांति स्थापित हो रही है. ऐसे में कर्फ्यू के दौरान दी जाने वाली ढील की समय सीमा भी बढ़ाई जा रही है, लेकिन बावजूद इसके 3 मई को शहर में कर्फ्यू जारी है, जहां पाबंदियों से किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई है. दरअसल, यह फैसला ईद और अक्षय तृतीया के त्यौहार को देखते हुए लिया गया है, जिसमें प्रशासन ने कर्फ्यू के दौरान दी जाने वाली ढील रद्द कर दी है. बता दें कि शहर में लगभग 21 दिनों से ज्यादा समय तक कर्फ्यू जारी रहा है, जहां अब पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है.

khargone

शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी

खरगोन के कई इलाकों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो चुका है. शहर के 35 से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. 64 लाख रुपए की लागत से लगने वाली सीसीटीवी कैमरे शहर की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इन कैमरो की टेक्नोलॉजी बेहद खास है, यह कैमरे 360 डिग्री पर घूमते हुए गतिविधियों को रिकॉर्ड करने की क्षमता रखते हैं.

15 मई तक लागू रहेगी धारा 144

शहर में आगामी 15 मई तक धारा 144 लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत बिना अनुमति के रैली और धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली पोस्ट पर भी पुलिस की पैनी नजर है. धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी.

मैदान में अलर्ट अधिकारी, पुलिस की भी पैनी नजर

एक तरफ खरगोन में जहां धीरे-धीरे हालात सामान्य होते चले जा रहे हैं, तो वहीं अधिकारी भी अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहे हैं. पुलिस की बाजारों पर पैनी नजर है, तो वहीं असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस सख्त नजर रखे हुए हैं. शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी लगातार हालातों का फीडबैक ले रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+