नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, इंदौर की जनता से किए ये वादे

इंदौर, 30 जून: सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, जहां ऐसे में कांग्रेस भी अब मैदान संभालती नजर आ रही है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला का जनसंपर्क लगातार जारी है, तो वहीं इस बीच कांग्रेस ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र जारी कर दिया है, जिसमें इंदौर की जनता से कई सारे विकास के वादे किए गए हैं। कांग्रेस के इस वचन एवं दृष्टि पत्र को जारी करने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

indore

वचन एवं दृष्टि पत्र में जनता से किए ये वादे

कांग्रेस की ओर से जारी किए गए वचन एवं दृष्टि पत्र में जनता से विभिन्न वादे किए गए हैं, जिसमें मुख्य रुप से घरों में निशुल्क स्वच्छ जल पहुंचाना, पानी के संकट के समाधान की योजना, सड़कों का निर्माण, इंदौर विकास योजना 2035, कर्मचारियों को स्थाई करना, पीली गैंग के आतंक से मुक्ति, बेरोजगारों के लिए बाजार, महापौर पेंशन योजना, शहर में 50 फूड जोन, हर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र साथ ही सुगम यातायात के लिए फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण करने जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं।

और भी किए अन्य कई वादे

कांग्रेस ने अपने वचन एवं दृष्टि पत्र में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निशुल्क 7 दिनों में घर पर भिजवाने, स्थानीय जल स्तोत्र जैसे तालाब बावड़ी का जीर्णोद्धार, चलित ठेला व्यवसाय करने वालों के लिए प्रत्येक जोन से लाइसेंस देकर अस्थाई ठेला खड़ा करने का स्थान, महापौर द्वारा हर दिन एक निश्चित समय पर नगर निगम मुख्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों की सुनवाई करने और साथ ही शहर में लगने वाले हाट बाजारों को व्यवस्थित करने का वादा भी शहर की जनता से किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+