मुझे भी मिला था BJP में शामिल होने का ऑफर, लेकिन... MP में कांग्रेस MLA का खुलासा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, ऐसे में राहुल गांधी की यात्रा से पहले एक बार फिर सियासी गलियारों में चली विधायकों के दल बदल की अफवाहों ने सियासत में हलचल मचा दी है। ऐसे में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए दलबदल के सवाल का बेबाक जवाब देते हुए कहा कि, जिसको जाना था चले गए, मुझे भी जाना होता तो उस टाइम चले जाता, मैं नहीं गया, कांग्रेस के साथ हूं और कांग्रेस के साथ ही रहूंगा।

indore

2023 में एक बार फिर कमलनाथ सरकार बनेगी

सियासत में चली विधायकों के दल बदल की चर्चा के बीच जब कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, देखिए जिसको जाना था वह चले गए, और मुझे भी जाना होता तो उस टाइम चले जाता। मैं कांग्रेस के साथ हूं, कांग्रेस के साथ रहूंगा, कांग्रेस ने ही मुझे पार्षद बनाया, विधायक बनाया अध्यक्ष बनाया, आज उसी कांग्रेस परिवार ने मुझे सब कुछ दिया, तो मैं इसे छोड़कर क्यों जाऊंगा। यदि जाना होता तो उसी समय चले जाता। उस समय मंत्री पद मिल जाता, और लाखों-करोड़ों रूपए भी मिल जाते। ऑफर था, परंतु कांग्रेस छोड़कर नहीं गए, हम आज भी कांग्रेस के साथ हैं, ऑफर जिन्हें मिला लाखों करोड़ों रुपए लेकर बैठे हैं। देखिए जो सरकार बनी है, वह नोटों की सरकार है। यह आप भी जानते हो, जनता भी जानती है, 2023 में एक बार फिर कमलनाथ सरकार बनेगी।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के एंट्री बुरहानपुर से होगी, जहां खंडवा, खरगोन और इंदौर होते हुए यात्रा उज्जैन और आगर मालवा की ओर प्रस्थान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+