Khargone को CM Shivraj देंगे करोड़ों की सौगात, क्या रहेगा खास, जानिए?

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान खरगोन जिले के दौरे पर आएंगे, जहां वे खरगोन जिले को करोड़ो रूपये की सौगातें देंगे।

indore

Recommended Video

    खरगोन: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट,सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

    प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को खरगोन जिले के अनकवाड़ी में आयोजित होने वाले लाडली बहना और पेसा एक्ट जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे खरगोन जिले को करोड़ो रूपये की सौगातें देंगे। उनके द्वारा 171.40 करोड़ रुपये के शिलान्यास और 68.77 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया जाएगा। शिलान्यास होने वाले कार्याें में 3 सड़के और लोकर्पित होने वाली 2 महत्वपूर्ण सड़के भगवानपुरा जनपद की है। इसके अलावा धुलकोट में 3335.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल का भी शिलान्यास किया जाएगा।

    इन कार्यों का होगा शिलान्यास

    लोकर्पित होने वाले निर्माण कार्याें में खरगोन के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय व नवीन क्रीड़ा परिसर, सर्वरदेवाला- बोरखेड़ा मार्ग, शिवना-खंडवा सीमा मार्ग, जिला अस्पताल में निर्माण कार्य, सनावद नगर पालिका के कार्य, मदनीखुर्द-बहादरपुरा से सतीफाटा चैनेज पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 24 अन्य कार्याें का शिलान्यास भी किया जाएगा। शिलान्यास होने वाले कार्याे में सेगांव आईटीआई, धुलकोट व बमनाला में सीएम राइज स्कूल, 9 विभिन्न सड़कें, बड़वाह और सनावद नगर पालिका में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के विभिन्न कार्य शामिल है।

    मजबूत होगा बिस्टान-सिरवेल-तेनसेमली मार्ग

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भगवानपुरा जनपद के सिरवेल क्षेत्र की सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इसमें बिस्टान-सिरवेल-तेनसेमली के कुल 28 किमी. मार्ग के मजबूतीकरण के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। यह मार्ग कुल 1097.36 लाख रुपये की लागत से बनना है। इसके अलावा देवनालिया से छोटी सिरवेल 10 किमी. का मार्ग 1104.74 लाख रुपये से बनेगा साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान सेगांव में 1263.41 लाख रूपये से आईटीआई, 1242.52 लाख रूपये से बोन्दरानिया से वामनपुरी मार्ग निर्माण, 795.82 लाख रूपये से झिरन्या में तहसील कार्यालय भवन निर्माण, 750 लाख रूपये से जिला चिकित्सालय खरगोन में 100 बिस्तरीय वार्ड का निर्माण, 483.92 लाख रूपये से बरूड से कोल्यापुरा मार्ग निर्माण, 430.28 लाख रूपये से फाटा बडगांव नागझिरी घट्टी मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, 315.61 लाख रूपये से कायाकल्प योजना अंतर्गत नवग्रह मंदिर तिराहे से औरंगपुरा चौराहा होते हुए डालकी नदी पुलिया तक सड़कमजबूतीकरण के लिए सीसी रोड़ निर्माण तथा 311.70 लाख रूपये से सुर्वा-सगुर-बलखडिया मार्ग का मजबूतीकरण निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।

    ये भी पढ़े- MP के किसानों की किस्मत बदलेगा बांस, फर्नीचर और घर बनाने की मिलेगी ट्रेनिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+