Khandwa में CM Shivraj का अलग अंदाज, लाड़ली बहनों के साथ गुनगुनाया ‘‘एक हजारों में मेरी बहना है‘‘ गाना

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान खंडवा जिले के दौरे पर आए जहां उन्होंने ग्राम नहाल्दा में लाड़ली बहना महासम्मेलन में हिस्सा लिया.

indore

Recommended Video

    सीएम हाउस में शिवराज मामा ने लाडली बहनों से किया संवाद, किया कन्या पूजन

    प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान खंडवा जिले के ग्राम नहाल्दा में लाड़ली बहना महा सम्मेलन में शामिल हुए, कार्यक्रम के प्रारंभ में लगभग एक लाख बहनों द्वारा शिवराज भैया को लिखी गई पातियाँ उन्हें भेंट की गईं। बहनों ने साफा बांध कर और निमाड़ी पहरावनी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान को बहनों ने राखियों से बनाई उनकी तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन की शुरूआत ''फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है'' गाने से की और समापन भी इसे गाकर किया। बहनों ने भी अपने शिवराज भैया के साथ स्वर में स्वर मिलाया।

    सीएम शिवराज ने किया बहनों को संबोधित

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत भूमि पर बेटियों का बहुत आदर और सम्मान था, परंतु एक समय ऐसा आया जब बेटियों को अभिशाप माना जाने लगा। कोख को कत्ल खाना बना दिया गया। प्रदेश में 1000 बेटों के पीछे केवल 900 बेटियाँ जन्म लेती थीं। मेरे मन में शुरू से ही बेटियों का खोया हुआ सम्मान लौटाने की तड़प थी। एक बार मैं एक सभा में कह रहा था कि ''भ्रूण हत्या मत करो, बेटियों को आने दो'', तब बूढ़ी अम्मा ने कहा कि बेटियों की दहेज की व्यवस्था क्या तू करेगा। उसी समय मैंने प्रण लिया कि मध्यप्रदेश में बेटियों को वरदान बनाऊँगा। मैं दिन-रात उनके कल्याण में लग गया और मध्यप्रदेश की धरती पर अब बेटियाँ वरदान हैं।

    मैं कच्चे धागे के इस बंधन को उम्र भर निभाऊँगा

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज बड़ी संख्या में प्रदेश की बहनों ने मुझे पाती लिख कर और राखी बांध कर, जो विश्वास मेरे प्रति जताया है, उसे मैं टूटने नहीं दूँगा। मैं कच्चे धागे के इस बंधन को उम्र भर निभाऊँगा। मैं जिउँगा तो बहनों के लिए और यदि उनके लिए मरना पड़ा तो उसमें भी पीछे नहीं हटूँगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों के कल्याण के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित हो रही हैं। प्रदेश में सर्वप्रथम लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। बेटियों को जन्म के समय ही बचत पत्र खरीद कर दिया जाता है, जिसके द्वारा उन्हें समय-समय पर राशि मिलती है और 21 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर एक लाख रूपये मिलते हैं। गरीब बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना चल रही है।

    ये भी पढ़े- MBA Chai Wala की बढ़ी मुसीबत, Indore की फ्रेंचाइजी ने पुलिस से की ये शिकायत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+