लव जिहाद: झूठ बोलकर लड़की से की दोस्ती, और फिर बनाने लगा शादी का दबाव

इंदौर, 5 अगस्त: मध्य प्रदेश से इन दिनों लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं, जहां ऐसा ही एक मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से निकल कर सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की से लगभग 4 महीने पहले एक लड़के की दोस्ती हुई थी। यह लड़का, लड़की को मेडिकल की दुकान पर मिला था। वहीं इसके बाद मदद के नाम पर लड़के ने लड़की को बातों में उलझाते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद लगातार लड़का, लड़की को फोन करने लगा। वहीं एक दिन लड़के ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने खुद को लड़की के ही धर्म का बताया। वहीं इसके बाद लड़के ने लड़की के फोटो खींच लिए और, बाद में लड़की को शादी के लिए परेशान करने लगा।

indore

ऐसे हुआ आरोपी के झूठ का पर्दाफाश

लड़के ने झूठ बोलकर ना सिर्फ लड़की के फोटो खींचे, बल्कि उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश भी की, लड़की यह सब कह रही थी कि, एक दिन लड़के ने लड़की को बताया कि वह उसके धर्म का नहीं बल्कि दूसरे धर्म का है, और वह लड़की से शादी करना चाहता है, जिसके लिए लड़की को अपना धर्म बदलना होगा। वहीं लड़के की यह बात सुन लड़की ने शादी से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद लड़का, लड़की को लगातार परेशान कर रहा था।

मिलने बुलाया तो परिजनों ने पकड़ा

आरोपी लड़के ने लड़की का नाम भी बदल दिया था। साथ ही लड़का अक्सर लड़की को मिलने के लिए बुलाता था, जहां एक बार लड़के के बुलाने पर लड़की उससे मिलने गई तो वह अपने साथ अपने परिजनों को भी लेकर गई, जहां लड़की के परिजनों ने लड़के को पकड़ कर थाने भेज दिया। वहीं इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लगातार सामने आ रहे हैं मामले

मध्यप्रदेश में वैसे तो लव जिहाद को लेकर कई तरह के अलग-अलग कानून हैं, लेकिन बावजूद इसके मध्यप्रदेश में लव जिहाद जैसे घटनाक्रम रुकने का नाम नहीं ले रहे, जहां लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव जिहाद का मामला निकल कर सामने आया है, जहां लड़का, लड़की को धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+