Indore News: नक्शे के हिसाब से नहीं बने मकान, निगम ने लिया एक्शन, अब टूटेंगे

मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां इसी कड़ी में एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर बड़ी बिल्डिंगों पर चला है। नगर निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया, जहां अब आने वाले दिनों में और भी कई कॉलोनी हो पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा।

मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जोन 11 के अंतर्गत स्थित 76 धार कोठी में स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए जा रहे निर्माण, अवैध पेंट हाउस और व्यावसायिक निर्माण पाए जाने पर निगम की टीम द्वारा रिमूवल कार्रवाई की गई।

Indore

इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में मास्टर प्लान की सड़कों में बाधक निर्माण हटाने की कार्यवाही क्रम में झोन क्रमांक 10 के अंतर्गत तिलक नगर मास्टर प्लान की रोड में आने वाली कृष्णा पब्लिक स्कूल की बाउंड्री वॉल को जेसीबी के माध्यम से रिमूवल किया गया।

मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, जहां से कार्रवाई के मद्दे नजर अलग-अलग बाजारों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहीं अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तिलक नगर क्षेत्र में की गई है, जहां अतिक्रमण नगर निगम की ओर से हटाया गया है।

लगातार जारी है कार्रवाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार एवं यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर झोन क्रमांक 09 के अन्तर्गत लोटस चौराहा से बर्फानी धाम पानी की टंकी तक दुकानों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई एवं फुटपाथ पर रखा सामान एवं ओटले व शेड हटवाए गए।

यातायात सुधार एवं सुगमता हेतु नगर निगम, जिला प्रशासन की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 24 हजार रूपये के चालान बनाए गए। संयुक्त कार्यवाही में एस.डी.एम. रोशनी वर्धमान, नगर निगम झोनल एवं भवन अधिकारी पी.एस.कुशवाह, भवन निरीक्षक नवीन बुंदेला, विनीत तिवारी रिमूवल विभाग, विवेकानंद वैष्णव, विजयनगर थाने से उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रघुवंशी, ट्रैफिक टीआई राजेश बरवाल, सहित निगम की टीम एवं यातायात की टीम उपस्थित रही।

लगातार जारी है कार्रवाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार एवं यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत झोन क्रमांक 15 में रंजीत हनुमान मंदिर से लेकर नरेंद्र तिवारी मार्ग तक दुकानों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया एवं रोड पर अव्यवस्थित तरीके से पार्क टू व्हीलर जब्त किए गए।

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया एवं अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा यातायात के सुधार एवं सुगमता हेतु नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। कार्यवाही में 14 हजार 200 रुपए के चालान बनाए गए।

संयुक्त कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर सीमा मौर्य, नगर निगम झोनल एवं भवन अधिकारी सुनील जादौन, ट्रैफिक टीआई विजय, भवन निरीक्षक अनुभूति मांडवी, मनोज बेडवाल सहित नगर निगम एवं यातायात की टीम उपस्थित रही।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में मास्टर प्लान के लिए चला बुलडोजर, इस कॉलोनी से हटेगा अतिक्रमण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+