Indore News: हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी, BJYM ने जलाया पुतला
इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के विरोध में राजवाड़ा पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि, समय-समय पर कांग्रेस अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करती आई है।
मिश्रा ने कहा की, कांग्रेस का चरित्र उनके बयानों में दिखाई पड़ता है, उनके दिए गए बयान से सभी हिंदू आहत है, जिसको लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया है राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। इसके लिए राहुल गांधी एवं पूरी कांग्रेस को विश्व के समस्त हिंदुओं से क्षमा मांगनी चाहिए। इस अवसर पर निक्की राय,अमीत पालीवाल,सन्नी टुटेजा, नाना चौधरी,अजय अग्निहोत्री,आवेश राठौर, रजत शर्मा, विकास यादव, आकाश नायक, विजय पंवार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बयान को लेकर लगातार विरोध
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का विरोध शुरू हो गया है, जहां शहर के बड़ा गणपति चौराहे पर BJP कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। शहर के बड़ा गणपति चौराहे पर विधानसभा-1 के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया है. इस दौरान बीजेपी नेता अशोक चौहान चांदू समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लक्ष्मण सिंह ने आईना दिखाया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को लेकर संसद में दिए गए बयान पर अब सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां राहुल गांधी की मुसीबत लगातार बढ़ती नजर आ रही है। राहुल गांधी अब अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए गए हैं। दिग्विजय सिंह के भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर सोशल मीडिया पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, संसद में "हिंदुओं"पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है, और अनावश्यक भी। केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा।
ये भी पढ़े- MP News: 'न्याय में नहीं होगी देरी...', नए कानून के लिए बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications