Election mode में BJP, कोर कमेटी की बैठक में खास प्लान तैयार!
इंदौर, 18 मई: मिशन 2023 के साथ पंचायत और नगर निकाय के चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी इलेक्शन मोड में नजर आ रही है, जहां सत्ता और संगठन के दिग्गज अब चुनाव को लेकर खास प्लान तैयार करने में जुट गए हैं. इस बीच सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में इंदौर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई मुख्य विषयों के साथ ही पूर्व में किए गए आयोजन एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, और आगामी कार्यक्रमों एवं आयोजनों की योजना एवं रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की गई. कोर कमेटी की इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ और आकाश विजयवर्गीय समेत तमाम जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जनता हमें विजय दिलाती है : विजयवर्गीय
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाती है, और चुनावों में विजय प्राप्त करती है, चाहे भाजपा की केंद्र की सरकार हो, प्रदेश सरकार हो, नगर निगम हो या नगर पालिका सभी के द्वारा किए गए विकास कार्य को देखकर ही जनता हमें विजय दिलाती है.
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न
बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कि कामकाजी बैठक आयोजित की गई. नगर और प्रदेश के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में इंदौर नगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आगामी कार्य योजना भी तैयार की गई. साथ ही आने वाले नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भाजपा के द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्य योजना भी तैयार की गई.












Click it and Unblock the Notifications