Bharat jodo yatra : मामा Rahul Gandhi को मिला भांजे रेहान का साथ, MP में दिखा कांग्रेस का दम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मिशन मध्यप्रदेश पर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां राहुल गांधी को अब बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिला है। वहीं राहुल गांधी के साथ भांजे रेहान भी यात्रा में दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका गांधी के बेटे रेहान लगातार पॉलिटिकल इवेंट्स में नजर आ रहे हैं, जहां अब भारत जोड़ो यात्रा में हुई रेहान की एंट्री सियासत में सुर्खियां बन गई है। जानकारी मुताबिक मामा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए रेहान मां प्रियंका गांधी और पिता रॉबर्ट वाड्रा से पहले इंदौर पहुंच गए थे, यहां उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के बेटे विनोद पटेल ने रिसीव किया था। तीन घंटे तक इंदौर के ही एक होटल में स्टे करने के बाद रेहान ने मां प्रियंका गांधी और पिता रॉबर्ड वाड्रा के साथ खंडवा का रूख किया, जहां वे गुरूवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, भारत जोड़ो यात्रा में रेहान, मामा राहुल गांधी, मां प्रियंका गांधी और पिता रॉबर्ट वाड्रा के साथ कदमताल करते दिखाई दिए।

प्रियंका का पूरा परिवार साथ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं, जहां वे अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री कर चुके हैं। वहीं अब भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी नजर आ रही हैं, जहां बहन प्रियंका गांधी, भाई राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में चल रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान नजर आ रहे हैं, जहां पूरा परिवार राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलता दिखाई पड़ रहा है।

इस दिन इंदौर पहुंचेगी यात्रा
28 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंच सकती है, जहां इंदौर में 29 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा तो वहीं 30 नवंबर को यात्रा उज्जैन के लिए रवाना होगी। राहुल गांधी महू स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली पर जाएंगे तो वहीं पातालपानी स्थित टंट्या भील की समाधि स्थल पर भी जनसभा का आयोजन रखा गया है।

आगर - मालवा से यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी
इंदौर से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन के लिए रवाना होगी, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में राहुल गांधी भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन करेंगे तो वहीं जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उज्जैन से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा जिला के लिए रवाना होगी, जहां माता बगलामुखी के दर्शन करने के साथ ही राहुल गांधी लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं आगर मालवा से यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी।












Click it and Unblock the Notifications