Indore में इन रास्तों से गुजरेगी Rahul Gandhi की Bharat jodo yatra, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में एंट्री कर ली है, जहां अब जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर भी पहुंचेगी। राहुल गांधी की भारत यात्रा का इंदौर में जोरदार स्वागत सत्कार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किया जाएगा। यही कारण है कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत सत्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने राहुल गांधी की भारत यात्रा से संबंधित रूट और उनके इंदौर प्रवास का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें यह बताया गया है कि, राहुल गांधी किन रास्तों से गुजरेंगे।

इन रास्तों से होकर गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत भारत जोड़ो यात्रा इंदौर शहर में 27 और 28 नवंबर को एंट्री करेगी, जहां यदि यात्रा के रूट की बात की जाए तो यात्रा राऊ के रास्ते इंदौर में एंट्री करेगी, जहां सबसे पहले यात्रा राजेंद्र नगर चौराहा से चाणक्यपुरी चौराहा आएगी। वहीं इसके बाद चाणक्यपुरी चौराहा से केसरबाग ब्रिज उतरकर यात्रा चोइथराम मंडी चौराहा की तरफ जाएगी। चोइथराम मंडी चौराहा से माणिक बाग रोड होते हुए कलेक्टर चौराहे पर यात्रा पहुंचेगी। वहीं इसके बाद कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर होते हुए यात्रा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचेगी, जिसके बाद यहां से यात्रा राजवाड़ा पर जाकर खत्म हो जाएगी।

इंदौर में ऐसा है यात्रा का शेड्यूल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में एंट्री का शेड्यूल यदि देखा जाए तो 26 नवंबर को यात्रा संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा राऊ की ओर रवाना होगी। वहीं इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। वहीं राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम चिमन बाग मैदान पर हो सकता है। इंदौर से यात्रा शामिल होते हुए उज्जैन की ओर रवाना होगी, जहां उज्जैन से यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

इंदौर में यहां होगा यात्रा का रात्रि विश्राम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले सियासत के गढ़ इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा किस स्थान पर अपना रात्रि विश्राम करेगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल की बात की जाए तो यात्रा को सबसे पहले इंदौर के खालसा स्टेडियम में रुकाने की तैयारी की गई थी, लेकिन अनुमति और अन्य मामलों के चलते यात्रा वैष्णव स्टेडियम में रुकाना तय हुआ था, लेकिन अब चल रही चर्चाओं के मुताबिक यात्रा को चिमनबाग मैदान में रुकया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications