Bharat jodo yatra : 22 नवंबर से MP में होगा भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, इन जिलों से होकर गुजरेगा कारवां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत छोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करने जा रहे हैं, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी तैयारियों का सिलसिला जारी है। भारत जोड़ो यात्रा का 20 नवंबर की रात को प्रदेश में प्रवेश होगा, 21 को विश्राम के बाद 22 नवंबर को बुरहानपुर से भव्य यात्रा मध्यप्रदेश में प्रारंभ होगी। मध्यप्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से निकलेगी। मध्यप्रदेश में यात्रा करीब 382 किलोमीटर का मार्ग पूर्ण करेगी।17-18 मध्यप्रदेश उपयात्रायें मुख्य भारत जोड़ो यात्रा में आकर जुड़ेंगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई है, और हजारों कि.मी. का सफर करीब 150 दिनों में पूर्ण कर कश्मीर पहुंचेगी।

इन स्थानों पर पहुंचेंगे राहुल गांधी

इन स्थानों पर पहुंचेंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के महती उद्देश्य को प्राप्त करने के लिये राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासतों एवं जननायकों से जुड़े स्थानों पर पहुचेंगे। यात्रा में ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन, मां नर्मदा आरती, दरगाह-ऐ-हकीमी, गुरूद्वारा बुरहानुपुर, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू, संविधान दिवस का कार्यक्रम, रानी अहिल्या बाई को श्रद्धा सुमन व आराध्य टंट्या भील की जन्मस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को प्रस्तावित किया गया है।

जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह

जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अत्यधिक उत्साह है। प्रदेश की आम जनता राहुल जी के साथ यात्रा में चलने को ऊर्जित है । कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ यात्रा की तैयारी को अंतिम स्वरूप दे रहे है। कमलनाथ ने बताया कि, सम्पूर्ण मध्यप्रदेश भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होना चाहता था, औेर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई मांगों के आधार पर हमने प्रदेश के विभिन्न क्षेंत्रों से उपयात्रायें प्रारंभ की गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 15 से अधिक उपयात्रायें प्रदेश में चल रही है, और ये सभी उपयात्राऐं राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग स्थानों पर जुड़ जायेंगी ।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+