'आज पूरी फिल्म दिखाएंगे', इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बजरंग दल की खुली धमकी
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बजरंग दल ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल आज यानि 8 दिसंबर को दिलजीत का मध्य प्रदेश के इंदौर में कॉन्सर्ट होने वाला है। इसी कॉन्सर्ट के खिलाफ बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के सदस्य यश बचानी ने कहा कि बजरंग दल इस कॉन्सर्ट के खिलाफ सड़क पर उतर सकती है। कॉन्सर्ट के दौरान शराब और मांस परोसने के खिलाफ बजरंग दल प्रदर्शन कर सकता है और इसका विरोध करेगा।
यश बचानी ने कहा कि बजरंग दल को जानकारी मिली है कि इंदौर में यह कार्यक्रम हो रहा है, जहां खुले में लोगों को शराब और मांस परोसा जाएगा। हम भी यहां इसी की जांच करने के लिए आए हैं। यह देखने के लिए यहां आए हैं कि क्या महिलाओं की पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

हम इसको लेकर भी अलर्ट हैं कि यहां पर लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं। हम शहर में संस्कृति की रक्षा के लिए शराब और मांस को परोसे जाने का विरोध करते हैं। बजरंग दल इस कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। हम भी जल्द ही अपने फैसले के बारे में आपको जानकारी देंगे।
बता दें कि शनिवार को बजरंग दल के सदस्य जय जय श्री राम और देश के बल, बजरंग दल के नारे लगा रहे थे। बजरंग दल के एक सदस्य ने कहा कि यह बजरंग दल का ट्रेलर था, हम पूरी फिल्म रविवार को दिखाएंगे।
अडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अमरेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया है कि इंदौर पुलिस स्थिति को गंभीरता से ले रही है। इंदौर पुलिस कानून-व्यवस्था को समझती है, हम महिलाओं की सुरक्षा और ड्रग्स के इस्तेमाल को गंभीरता से लेते हैं। हमने कार्यक्रम में शराब परोसने की इजाजत नहीं दी है ना ही यहां शराब पीनी की अनुमति दी है। हम इन बातों का संज्ञान ले रहे हैं।
इससे पहले प्रदेश के आबकारी विभाग ने पुणे के कार्यक्रम में भी प्रशासन ने शराब परोसने की इजाजत को वापस ले लिया था। लोगों के भारी विरोध के बीच प्रशासन ने अनुमति को वापस ले लिया थाष एनसीपी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल और स्थानीय संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध किया था, जिसके बाद कार्यक्रम में शराब परोसने पर रोक लगा दी गई थी।
गौर करने वाली बात है कि इंदौर पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से पहले दो लोगों को ब्लैक टिकट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ब्लैक टिकट बेच रहे थे। इन लोगों ने ऑनलाइन टिकट खरीदा था और इसे 10 हजार में बेच रहे थे।
बता दें कि शुक्रवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट बेंगलुरू में था। इस दौरान दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं। दिलजीत ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जब दिलजीत ने दीपिका को स्टेज पर बुलाया तो लोगों ने जबरदस्त तरीके से उनका स्वागत किया था।












Click it and Unblock the Notifications