Atiq ahmed का फॉलोअर निकला बिलाल कुरैशी, मौत का बदला लेने की दी धमकी, इंदौर पुलिस ने दर्ज किया केस
एमपी राऊ के बिलाल कुरैशी के गैंगेस्टर अतीक अहमद से संबंधित पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस और एक्टिव हो गई हैं। पुलिस ने एक और केस दर्ज किया हैं। यह अतीक का फॉलोअर निकला।

Atiq Ahmed's follower: मध्य प्रदेश के इंदौर राऊ में लोगों के सिर फोड़ने वाला उत्पाती बिलाल कुरैशी गैंगेस्टर अतीक अहमद का फॉलोअर निकला। उसने इंस्टाग्राम आईडी पर अतीक अहमद की मौत के बाद एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें जिक्र किया गया कि इस्लाम जिंदा है और सभी से बदला लिया जाएगा।
राऊ में '18 मई को आतंक ..' यह लिखी हुई, पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। राम-रहीम कालोनी में सड़क पर बर्थ डे पार्टी के दौरान बिलाल ने जमकर आतंक मचाया था। कई लोगों पर हमला कर उनके सिर फोड़ रहा था।
पुलिस ने बिलाल को अरेस्ट कर अब भड़काऊ पोस्ट के मामले में एक और केस दर्ज किया हैं। गैंगेस्टर अतीक अहमद से इसका किस तरह से और कनेक्शन रहा? इस सिलसिले में जांच तेज कर दी गई हैं। हालांकि हल्ला मचने के बाद बिलाल ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। अब उसका अकाउंट भी प्राइवेट मोड है।

राऊ थाना टीआइ नरेंद्र रघुवंशी ने मीडिया में बयान दिया है कि ब्निलाल की पोस्ट से साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी। राऊ में कई लोगों के सिर फूटने की घटना भी हुई। जिसमें बिलाल शामिल रहा। उसकी इंस्टाग्राम आईडी Bilal_badsha_313 से पोस्ट हुई।

जिसमें अतीक अहमद की फोटो पर कैप्शन लिखा गया कि 'इस्लाम जिंदा है..अभी हर हिसाब का बदला लिया जाएगा...'। गिरफ्तारी के पहले इसी आईडी से राऊ में '18 मई को आतंक..' की बात भी लिखी गई थी। पुलिस का कहना है कि बिलाल की बिलाल के अकाउंट से डिलीट पोस्ट को रिकवर किया जाएगा।

अकाउंट प्राइवेट मोड में होने के पहले लोगों ने जिन लोगों ने बिलाल कुरैशी का अकाउंट देखा, उन्होंने दावा किया है कि कई आपत्तिजनक वीडियो और कई संदिग्ध मैसेज भी है। इस आधार पर पुलिस का खुफिया तंत्र भी एक्टिव हो गया। आरोपी से जुड़े लोगों के बारे में भी तफ्तीश जारी।












Click it and Unblock the Notifications