Indore News: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, अबकी बार क्या खास करेगी BJP, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर आगामी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर आयोजित उत्सव को लेकर चर्चा की गई।

जिसमें नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि, अंबेडकर जयंती के अवसर पर हमारी पार्टी के द्वारा बस्ती चलो अभियान आयोजित किया गया था और 13 अप्रैल को इस अभियान का आखिरी दिन है। हमें 13 अप्रैल को सुबह 12 प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाना है। साथ ही हर वार्ड के शक्ति केंद्रों पर सफाई अभियान चलाना है। इस बात की जिम्मेदारी मंडल में कार्य करने वाले पदाधिकारी की है।

Indore

मिश्रा ने कहा कि, शहर में कुल 340 शक्ति केंद्र है। हर शक्ति केंद्र पर नगर से प्रतिनिधि भेजे जाएंगे। इस दौरान हर शक्ति केंद्र पर सफाई अभियान के बाद भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करना है। विधानसभा में माल्यार्पण के लिए सभी को निमंत्रण देते हुए एकत्रित करना है। इसी के साथ यदि शक्ति केंद्र के आसपास किसी भी वार्ड में या मंडल में कोई मीसाबंदी या कारसेवक रहते हैं तो हमें उनका भी सम्मान करना है।भीमराव जी ने सभी को समानता का पाठ पढ़ाया है और संविधान में भी इसी बात को बताया है। हम सभी डॉ भीमराव अंबेडकर जी के अनुयाई है और भीमराव जी भी हम सभी के हैं यहां पर कोई जातिवाद नहीं है।हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं। जिन्होंने भीमराव जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि, भीमराव जी ने देश की संस्कृति बचाई है लेकिन मुझे इस बात का बहुत दुख है कि संविधान निर्माता को पहले आम चुनाव में यह शिकायत करनी पड़ी थी कि उनके चुनाव में धांधली हुई है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा से भीमराव जी का शोषण ही किया। जब कांग्रेस के द्वारा कश्मीर में धारा 370 लगाई गई थी। उस समय भी बाबा साहब ने कहा था कि कांग्रेस ने संविधान का गला घोट दिया है और इसी भेदभाव से आहत होकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. बाबा साहेब ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस हमेशा से फूट डालो और राज करो कि राजनीति कर रही है।कांग्रेस द्वारा फैलाए गए जातिवाद को हमारी पार्टी ने मिटाया है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारत के हर एक नागरिक को समान अधिकार दिए गए हैं एवं समान रूप से सभी को लाभ भी दिए जा रहे हैं। इलाज के लिए आयुष्मान हो ,दीनदयाल योजना हो, चाहे लाडली बहन योजना हो भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब का समानता का और समरसता का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, मैं सभी कार्यकर्ताओं से यह भी कहना चाहता हूं कि आगामी भीमराव जी की जयंती पर गीता भवन स्थित प्रतिमा के माल्यार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक भी उपस्थित रहेंगे।इसी के साथ ही भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के बाद 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच पार्टी संगोष्ठी भी आयोजित करेगी, जिसमें बड़े वक्ताओं के आने की संभावना है।

ये भी पढ़े- Indore News: BJP कार्यकर्ताओं को आया शिवराज सिंह चौहान का वीडियो कॉल, हुई ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+