Indore में अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, बड़ी मात्रा में हाथभट्टी की मदिरा जप्त

इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि, आबकारी अमले द्वारा महू के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई।

Indore

उन्होंने बताया कि, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामचरण डाबर, गोपाल यादव व विनीता सागर के नेतृत्व में वृत महू एवं वृत्त देपालपूर के आबकारी अमले द्वारा महू के दतोदा,पड़ाव, जोशीगुराडिया, सिमरोल आदि क्षेत्रों में दबिश देकर प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर छिपा कर रखी हाथभट्टी मदिरा एवं महुआ लहान जिसमें 42 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। आबकारी अमले ने 5500 किलो ग्राम महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट भी कराया।

म.प्र आबकारी अधिनियम की धारा 34((1) क एवं 34(एफ) के तहत 13 प्रकरण कायम किए गए। जप्त मदिरा व सामग्री का अनुमानित मूल्य 5 लाख 65 हजार रुपये है। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक अमर सिंह बघेल, मनीष राठौर, आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश पुरोहित, आरक्षक सावन सिसोदिया, अजय चंद्रवाल, हुकुम सिंह व रीना भिड़े उपस्थित रहे।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore की हवा सुधारने के लिए MOU, कैसे होगा ये सपना साकार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+