Indore News: महू में बुलडोजर एक्शन, अब इन इलाकों से हटेगा अतिक्रमण
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस सिलसिले में एक संयुक्त मुहिम के तहत बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हटाये गये।
एसडीएम राकेश परमार ने बताया कि, अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई केन्ट बोर्ड, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के संयुक्त अमले द्वारा की गई। इस दौरान मोती महल सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हटाये गये।

बताया गया कि, दुकानों के बाहर यातायात को बाधित करने वाले निर्माण हटाये गये। नालियों पर किये गये अतिक्रमणों को भी हटाया गया। साथ ही मकान के बाहर बगैर अनुमति के बनाये गये अवैध निर्माण भी जमींदोज किये गये। अतिक्रामकों को नोटिस जारी कर स्वैच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये थे, जिन्होंने अपने अतिक्रमण नहीं हटाये उनके विरूद्ध यह कार्रवाई की गई।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर महू में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की बड़ी मुहिम चलाई गई। इस मुहिम के दौरान बड़ी संख्या में अवैध अतिक्रमण हटाए गए।
एसडीएम महू राकेश परमार ने बताया कि, यह मुहिम जिला प्रशासन के अमले द्वारा महू कैंटोनमेंट बोर्ड और पुलिस प्रशासन के सहयोग से चलाई गई। इस मुहिम के दौरान अवैध रूप से रखी गुमटियों, सड़क किनारे किये गए अतिक्रमण, अवैध निर्माण आदि हटाने की कार्रवाई की गई।
परमार ने बताया कि, अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम गफ्फार गली, एमजी रोड और पत्ती बाजार क्षेत्र में चलाई गई। इस दौरान दुकान और मकानों के लगभग 200 अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाए गए। साथ ही 3 कुओं पर बनाए गए अतिक्रमण भी ध्वस्त किए गए।
मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां इसी कड़ी में एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर बड़ी बिल्डिंगों पर चला है। नगर निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया, जहां अब आने वाले दिनों में और भी कई कॉलोनी हो पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा।
ये भी पढ़े- Indore News: जामगेट लूट और दुष्कर्म पर कोर्ट का फैसला, आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे आरोपी












Click it and Unblock the Notifications