2 ट्रेन और दो टुकड़ों में मिली थी महिला की लाश, हाथ-पैर मिले थे 1150KM दूर, Tattoo ने सुलझा दी मर्डर मिस्ट्री
Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 दिन पहले यार्ड में खड़ी ट्रेन में जिस महिला की लाश दो टुकड़ों में मिली थी। उसकी पहचान हो गई है। ट्रॉली बैग में लाश की शिनाख्त रतलाम जिले की मीरा बाई के रूप मे हुई। लेकिन पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि डीएनए के बाद ही करने के बाद करने की बात कही है।
दो शहर, दो ट्रेन और 1150 किलोमीटर के दायरे में टुकड़ों में बंटी एक लाश। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में रेलवे पुलिस के सामने एक बड़ी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की चुनौती थी।

बिलपांक थाना इलाके के महू गांव की निवासी मीरा बाई 7 जून से गुमशुदा हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों की ओर से बिलपांक पुलिस थाने मे दर्ज कराया था। इसके बाद जब इंदौर में महिला की लाश की जानकारी मिली तो लापता मीरा बाई के परिजन इंदौर जीआरपी थाने पहुंचे। वहां कपड़े और शरीर पर बने टैटू के निशान के आधार पर मृतका की पहचान अपने परिवार की सदस्या के रूप में की थी।
जानकारी मुताबिक मीरा बाई 7 जून को पति भंवर से विवाद होने के बाद घर से भाग गई थी। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद रतलाम के बिलपांक पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसके बाद जब इंदौर रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला की अलग-अलग टुकड़ों में लाश मिली तो जीआरपी इंदौर ने सभी जिलों में महिलाओं की गुमशुदगी की जानकारी ली।
तब बिलपांक थाने से मृतिका के परिजनों को इंदौर भेजा गया। परिजनों ने हाथ पर बने टैटू और कपड़ों से पहचान हुई थी। लेकिन फिलहाल पुलिस डीएनए रिपोर्ट के बाद ही अपनी ओर से आधिकारिक पुष्टि करने की बात कही है। मृतका मीरा की दो लड़कियां हैं। मीरा के परिजन फिलहाल इंदौर में ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications