ढाबे पर खाना खाने गए किसान के पास कम पड़े 5 रुपये, पीट-पीटकर कर दी हत्या
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 5 रुपए के लिए एक किसान की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि किसान ढाबे पर खाना खाने गया था जहां उसके पास 5 रुपए कम पड़ गए थे। इंदौर के नजदीक सिमरोल में केवल 5 रुपए के लिए किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक के भाइयों ने किसान की जमकर पिटाई की थी।

इंदौर में इंदौर के नजदीक सिमरोल में किसान धर्मेंद्र ने खाना खाने के बाद 5 रु का एक पाउच खरीदा लेकिन उसके पास 5 रुपए देने के लिए नहीं थे जिसको लेकर ढाबा संचालक के साथ धर्मेंद्र का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र को ढाबा संचालक सतीश ने अपने भाईयों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा और उसे बाहर फेंक दिया।
जख्मी हालत में किसान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, किसान की मौत का कारण पता नहीं चल सका है जबकि परिजन बार-बार किसान के साथ मारपीट की घटना का जिक्र कर रहे हैं। अभी भी पुलिस केस दर्ज करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications