KGF स्टाइल में Zomato डिलीवरी बॉय ने लगा दी किट में आग, फिर टीशर्ट उतारकर जलाई, देखें Viral Video

Zomato डिलिवरी बॉय का जोमैटो किट को आग लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक फिल्मी स्टाइल में सड़क किनारे कंपनी के सामान में आग लगाता है। जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

zomato delivery boy fire

Zomato Delivery Boy Video Viral: ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो (Zomato) अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती है। हाल ही में एक मैरिज गॉर्डन के बाद एक डिलीवरी बॉय का गाने पर नाचने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वहीं अब एक बार फिर Zomato कंपनी का डिलिवरी बॉय फिर से सुर्खियों में है। इस बार डिलिवरी पार्टनर ने अपनी शर्ट-बैग को फेंका उसको आग के हवाले कर दिया। यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है।

जोमैटो किट के साथ टीशर्ट को आग लगा दी

जोमैटो किट के साथ टीशर्ट को आग लगा दी

Zomato कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट तो कभी अपनी सर्विस को लेकर खबरों में रहता है। जोमैटो के डिलिवरी बॉय भी कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों को दिल जीतने में कामयाब रहते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक डिलिवरी बॉय जोमैटो किट के साथ अपनी कंपनी की टीशर्ट को आग लगा रहा है।

सड़क किनारे शख्स ने उतारा गुस्सा!

सड़क किनारे शख्स ने उतारा गुस्सा!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रोड के किनारे अपना जोमैटो बैग, जिसमें डिलीवरी बॉय सामान लेकर पार्सल करते हैं, उसे नीचे रखता है और फिर माचिस जालकर उसमें आग लगा देता है। आग जिस तेजी से फैली उससे अंदाजा लगाया जा सकता है उसमें उसमें पेट्रोल या फिर तेजी से आग पकड़ने के लिए कुछ कैमिकल जरूर डाला है। जैसे ही आग तेज होती है। उसके बाद वो अपनी कंपनी की लाल रंग की टीशर्ट उतारकर उसमें डाल देता है।

लोग दे रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

लोग दे रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

अब इस वीडियो में इंटरनेट पर सनसनी फैला दी। यूजर्स इस वीडियो को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-ठंडी बहुत बढ़ गई है यार। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा पक्का कंपनी ने नोटिस पीरियड कम नहीं किया होगा। कुछ लोगों की मानें तो कंपनी की पॉलिसी से परेशान शख्स ने यह कदम उठाया है।

आप भी देखिए वायरल वीडियो...

आप भी देखिए वायरल वीडियो...

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जोमैटो किट में आग लगाने वाला ये शख्स फूड ऐप का कर्मचारी है या नहीं। वहीं यह वीडियो कहां का है इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। आप भी देखिए वायरल वीडियो...

Recommended Video

    Hyderabad : पढ़ाई और माता-पिता की मदद के लिए बेटी बनी food delivery executive | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+