न्यू ईयर ईव पर खुद ही फूड डिलीवर करने निकले Zomato के CEO दीपिंदर गोयल, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने 31 दिसंबर 2022 को खुद इस बात की ट्वीट कर जानकारी दी कि वह न्यू ईयर ईव पर फूड डिलीवर बॉय बने हैं।

Zomato CEO Deepinder Goyal: साल के आखिरी दिन हर कंपनी में वर्क फोर्स बहुत ज्यादा होता है। 31 दिसंबर के दिन कंपनी में मालिक ये जूनियर लेवल के हर कर्मचारी बिजी होते हैं। ऐसे में अगर कंपनी का सीईओ खुद काम करने लगे तो हर कोई चौंक जाता है। ऐसा ही कुछ जोमैटो (Zomato) के सीईओ दीपिंदर गोयल ने किया, जब न्यू ईयर ईव पर वह खुद ही दीपिंदर गोयल फूड डिलीवर करने निकल गए। सोशल मीडिया पर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की फूड डिलीवरी करते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को खुद डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते देख हर कोई तारीफ कर रहा है।

दीपिंदर गोयल ने ट्विटर बॉयो में लिखा 'डिलीवरी बॉय'
बता दें कि दीपिंदर गोयल ने ट्वीट कर खुद ही इस बात की जानकारी दी कि वह न्यू ईयर ईव पर फूड डिलीवर बॉय बने हैं। गोयल ने ट्वीट किया कि उनकी पहली डिलीवरी जोमैटो ऑफिस के लिए ही हुई है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर उन्होंने चार ऑर्डर डिलीवर किए हैं। दीपिंदर गोयल ने ट्विटर का बायो बदलते हुए खुद को 'डिलीवरी बॉय' बताया।

'डिलीवरी बॉय' के ड्रेस में भी नजर आए दीपिंदर गोयल ने
दीपिंदर गोयल ने ट्वीट कर कहा, ''अभी मैं अपने दम पर कुछ ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा हूं। एक-एक घंटे में वापस आता रहूंगा। मेरी पहली डिलीवरी मुझे ज़ोमैटो ऑफिस वापस लाई। Lol'' दीपिंदर गोयल ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह डिलीवर बॉय के ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
दीपिंदर गोयल ने बताया कि आखिरकार वह तीनों डिलीवरी पूरी करने के बाद ऑफिस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि एक डिलीवरी बुजुर्ग दंपत्ति के लिए था, जो अपने पोते-पोतियों के साथ नया साल सेलिब्रेट कर रहे थे।

20 लाख ज्यादा का ऑर्डर हुआ न्यू ईयर ईव पर
बता दें कि दीपिंदर गोयल ने यह भी बताया कि शनिवार की शाम ऑर्डर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन में, ज़ोमैटो ने अपने पहले तीन वर्षों की तुलना में इस साल सबसे अधिक ऑर्डर लिए हैं। फूड डिलीवरी ऐप ने एक दिन यानी 31 दिसंबर को 20 लाख से ज्यादा के ऑर्डर की डिलीवरी की है। इस साल इसने अपने प्रति मिनट फूड डिलीवरी को भी ब्रेक कर दिया है।
दीपिंदर गोयल ने अपने ट्वीट में सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और ग्राहकों, रेस्टोरेंट पार्टनर्स, डिलीवरी पार्टनर्स और उनकी टीम को इस साल को बेहतर साल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications