'हैरानी हो रही है...', गिरफ्तार चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में आए Zoho CEO, कहा- 'इतनी मेहनत की...'

Zoho CEO Sridhar Vembu on Chandrababu Naidu Arrest: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर Zoho के सीईओ और सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने हैरानी जताई है। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू का समर्थन किया है और कहा है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।

श्रीधर वेम्बू ने दावा किया कि आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिणी राज्य में "इतनी सारी कंपनियों को लाने के लिए बहुत मेहनत की है।'' चंद्रबाबू नायडू को 09 सितंबर की सुबह 6 बजे सीआईडी ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। इस घोटाले में चंद्रबाबू नायडू मुख्य आरोपी हैं।

Zoho CEO Sridhar Vembu on Chandrababu Naidu Arrest

श्रीधर वेम्बू ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ''मुझे यह पढ़कर हैरानी हो रही कि चंद्रबाबू नायडू जी को कल गिरफ्तार कर लिया गया। मैं उन्हें जानता हूं और उन्होंने Zoho समेत कई कंपनियों को आंध्र प्रदेश में लाने के लिए बहुत मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि इंसाफ होगा।''

आज कोर्ट में किया गया था चंद्रबाबू नायडू को पेश

गिरफ्तार होने के एक दिन बाद रविवार सुबह चंद्रबाबू नायडू को कड़ी सुरक्षा के बीच विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत में पेश किया गया था।

सीआईडी ने दावा किया है कि चंद्रबाबू नायडू पूछताछ के दौरान असहयोग कर रहे थे और उन्होंने अस्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कुछ मुद्दे याद नहीं हैं।

सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए, रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि अधिकारियों ने उन्हें नंद्याल से विजयवाड़ा ले जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की थी लेकिन विपक्ष के नेता ने इनकार कर दिया है।

सीआईडी ने कहा कि टीडीपी कैडरों द्वारा काफिले को कई बार रोका गया। टीडीपी के कार्यकर्ता कानून प्रवर्तन अधिकारियों को डराने की कोशिश कर रहे थे।

सीआईडी ने आगे कहा कि सीआईडी के कार्यालय पहुंचने के बाद, मध्यस्थों की उपस्थिति में चंद्रबाबू नायडू से अपराधों में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की गई। कानूनी सलाहकार से परामर्श करने, अपने परिवार के सदस्यों से मिलने और भोजन और जलपान करने के उनके अनुरोध के मुताबिक उन्हें ब्रेक दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+