विश्वनाथन आनंद को हराने के लिए जिरोधा के मालिक निखिल कामथ ने ली थी कंप्यूटर की मदद, अब मांगी माफी

नई दिल्ली, 15 जून। ऑनलाइन शेयर बाजार में ट्रेडिंग ऐप जिरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ ने हाल ही में एक चैरिटी चेस मैच में हिस्सा लिया था और इस दौरान वह पांच बार के वर्ल्ट चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद के खिलाफ मैच खेल रहे थे। बहुत से लोगों को चौंकाते हुए निखिल ने मैच में विश्वनाथन आनंद को हरा दिया था। हालांकि इस जीत के बाद निखिल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने मैच में जीत के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया था और बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है। लेकिन निखिल की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

nikhil

निखिल ने मांगी माफी
इस बाबत निखिल ने एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा ये एक ऐसा दिन था जब मैंने बचपन में चेस सीख रहा था तो सपना देखता था कि कभी विश्वनाथन आनंद से बात कर सकूं। अक्षयपात्रा का मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने यह मौका दिया, उन्होंने चैरिटी मैच के जरिए चंदा इकट्ठा करने की योजना बनाई। यह बेकार की बात है कि लोगों को लगता है कि मैंने सच में विश्वनाथन आनंद को चेस में हरा दिया है, यह ऐसे ही है जैसे 100 मीटर रेस में मैंने उसेन बोल्ट को हरा दिया है। मैंने मैच में लोगों से और कंप्यूटर की मदद ली थी। यह मैच मजे के लिए था,इसका मकसद चंदा इकट्ठा करना था। लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह भ्रम इतना बढ़ जाएगा,इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

विश्वनाथन आनंद ने क्या कहा
निखिल के इस ट्वीट पर विश्वनाथन आनंद ने कहा कि कल पैसे जुटाने के लिए सेलेब्रिटी मैच हुआ, यह खेल नैतिकता को बनाए रखने का एक मजेदार अनुभव था। मैंने बस बोर्ड पर अपना खेल दिखाया और बाकी से भी यही उम्मीद की। बता दें कि यह मैच chess.com पर ऑनलाइन खेला गया था। लेकिन मैच के बाद निखिल के खुलासे के चलते गेमिंग साइट ने निखिल पर प्रतिबंध लगा दिया है। chess.com के चीफ चेस ऑफिसर डेनियल रेंश ने कहा कि जब इमानदारी के खेल की बात होती है तो chess.com सर्वश्रेष्ठ विकल्प के तौर पर सामने आता है। हमारा लक्ष्य है कि हम चेस खेल की वैश्विक प्रतिष्ठा को बनाए रखें। जो भी हमारी साइट पर खेले वह इस खेल भावना का परिचय दे।

चेस फेडरेशन ने भी की आलोचना
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सचिव भारत चौहान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चैरिटी मैच के दौरान इस तरह के तरीके अपनाए गए। निखिल को ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम उम्मीद करते हैं कि लोग कंप्यूटर की मदद नहीं ले, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के टूर्नामेंट में हम निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। खिलाड़ियों के सामने कैमरा लगाते हैं। लेकिन इस चैरिटी मैच में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने एक अच्छे मकसद से इस मैच का आयोजन किया, लेकिन इस दौरान गलत तरीकों को अपनाया गया जोकि कतई ठीक नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+