करप्शन को कंट्रोल करने के लिए मार्केट में आया '0' रुपए का नोट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अगर अब आपको सरकारी काम के लिए रिश्वत देना हो या फिर गाड़ी का चालान बचाने के लिए सड़क किनारे कांस्टेबिल को घूस पकड़ाना हो तो उन्हें शून्य का नोट (ZERO Rupee Note) दीजिए। ऐसा करने से सांप भी मर जाएगा और लाठी भी नहीं टूटेगी। आप शायद समझ ना पाए हो तो आईए आपको विस्तार से बताते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली 5th पिलर' नामक संस्था ने शून्य रुपये का नोट जारी किया है।

अब यह नोट देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का अनोखा हथियार बन चुकी है। इस अनोखी मुहिम के तहत '5th पिलर' संस्था घूस मांगने वालों को 50 रुपए की तरह दिखने वाला Zero Rupee Note देती है। उसके बाद विजिलेंस टीम उन्हें गिरप्तार कर लेती है। तमिलनाडु में ऐसे 25 लाख नोट बांटे जा चुके हैं। इसका असर यहां यह हुआ है कि अब किसी काम के बदले में नोट मांगने वाले या रिश्वत लेनेवाले इससे डरने लगे हैं।
कैसे शुरु हुआ यह मुहिम
अमेरिका में फिजिक्स के प्रोफेसर सतिंदर मोहन भगत सरकारी अफसरों द्वारा रिश्वत मांगने को लेकर इतने तंग आ गए थे कि इन सभी को सबक सिखाने के लिए उन्होंने जीरो रुपये के नोट ही ईजाद कर डाला। इस नोट को रिजर्व बैंक द्वारा जारी 50 रुपये के नोट की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह 'भ्रष्टाचार खत्म करो' लिखा है। इसके अलावा संस्था का फोन नंबर और ईमेल आईडी नोट पर छपा है।
कैसे मिलेगा यह नोट
यह Zero Rupee Note कोई भी '5th पिलर' की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट करवा सकता है। यह नोट पांच भाषाओं (हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु) में तैयार किए गए हैं। इस नोट के जरिए अब तक हजारों ऐसे लोग जो रिश्वत मांगते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications