'कॉल सेंटर में काम करने वाली जरीन खान शूटिंग देखने पहुंची और सलमान खान ने यूं बदल दी किस्‍मत'

मुंबई, 14 मई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जरीन खान 14 मई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जरीन खान कैटरीना कैफ की शक्‍ल कैटरीना कैफ से काफी मिलती है यहीं कारण है कि जरीन को जब उनकी डेब्यू फिल्‍म में दर्शकों ने देखा तो उन्‍हें लगा वो कैटरीना कैफ हैं। साधारण से परिवार में जन्‍मीं जरीन खान की बॉलीवुड में एंट्री सुरपरस्‍टार सलमान खान की बदौलत हुई। सीधे कहें तो जरीन खान की सल्‍लू भाईजान की ही खोज हैं। आइए जानते हैं जरीन खान के बर्ड डे पर उनकी बॉलीवुड में एंट्री से जुड़ा दिलचस्‍प किस्‍सा....

परिवार संभालने के लिए जरीन खान कॉल सेंटर में करती थी काम

परिवार संभालने के लिए जरीन खान कॉल सेंटर में करती थी काम

14 मई 1987 में मुंबई के साधारण से परिवार में जन्‍मी जरीन खान ने बहुत कम उम्र में ही अपने पिता खो देने के बाद अपने परिवार को पालने के लिए संघर्ष किया। घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए वो कॉल सेंटर में काम करने लगी। लेकिन रातों रात सलमान खान के कारण जरीन खान की किस्‍मत ऐसी बदली कि उन्‍होंने बॉलीवुड में एंट्री ही सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ वीर फिल्‍म से डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्‍म हिट नहीं हुई लेकिन कैटरीना कैफ जैसी दिखने के कारण जरीन खान जमकर चर्चा में रही।

जरीन खान की सलमान खान ने यूं बदली किस्‍मत

जरीन खान की सलमान खान ने यूं बदली किस्‍मत

कॉल सेंटर में काम करने वाली जरीन खान सलमान खान की 'युवराज' फिल्‍म की शूटिंग देखने गई थी। तभी सलमान खान की नजर कैटरीना कैफ जैसी नजर आने वाली जरीन खान पर पड़ी। इसके बाद सलमान खान की टीम ने जरीन को कॉल करके बुलाया और फिल्‍म का ऑफर दिया जिसे जरीन ने झट से स्‍वीकार कर लिया और फिल्‍म करने के लिए हामी कर दी। 2010 में सलमान खान जैसे सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्‍म वीर से उन्‍हें डेब्‍यू किया और एयर होस्‍टेस बनने का सपना देखने वाली जरीन खान एक स्‍टार बन गईं।

 जरीन खान ने सलमान खान के बारे में बोली थी ये बात

जरीन खान ने सलमान खान के बारे में बोली थी ये बात

वीर फिल्‍म के 2020 में दस साल पूरे होने पर जरीन खान ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट लिखी थी और लिखा था कि मैं भाग्यशाली थी कि मुझे इतनी आसानी से बॉलीवुड में एंट्री मिली। मैंने बॉलीवुड का हिस्सा बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था या कोई सपना नहीं देखा था। जब मैंने मैंने वीर के लिए अपना पहला शॉट दिया था तब मुझे यह भी नहीं पता था कि कैमरा कैसे फेस करना है। दस साल के अंतराल में , मैंने हिंदी, पंजाबी, तेलुगु फिल्मों में काम किया और अब छोटे पर्दे पर जीप से डेब्यू करने जा रही हूं। दर्शकों के सपोर्ट के लिए धन्‍यवाद देते हुए जरीन खान ने सलमान खान को विशेष धन्यवाद। अगर आपने मुझे मौका नहीं दिया होता तो मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इस फिल्‍म इंडस्‍ट्री का हिस्सा होती । आपने मेरे जीवन को 360 डिग्री में इस तरह से बदल दिया जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

https://www.filmibeat.com/photos/riya-sen-10865.html?src=hi-oiRiya Sen की Bikini तस्वीरों ने ढहाया कहर, देखें Hot Pics
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+