आतंकी हाफिज सईद से जुड़े मस्लिम धर्म-गुरू जाकिर नाइक के तार..
नई दिल्ली। विवादित मुस्लिम धर्मगुरू जाकिर नाइक को लेकर एक और विवाद सामने आया है जिसने नाइक मुद्दे को और उलझा दिया है। दरअसल जमात-उद-दावा की वेबसाइट पर जाकिर के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) का लिंक मिला है जो कि आतंकी हाफिज सईद का संगठन है।
केवल हाफिज सईद की वेबसाइट ही नाइक से दोस्ती बयां नहीं कर रही है बल्कि नाइक की आईआरएफ की साइट पर भी जमात-उद-दावा के ट्रेनिंग प्रोग्राम का पूरा ब्योरा दिया गया है। जो कि ये बताने के लिए काफी है कि दोनों में काफी घनिष्ठता है।
फड़नवीस ने दिये जांच के आदेश
क्या सही है और क्या गलत अब इस बात का पता जांच से ही चलेगा क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को जाकिर नाइक के ऊपर लगे आरोपों की जांच करने के आदेश दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
दो आतंकियों को नाइक से इन्सपायर बताया गया
आपको बता दें कि ढाका में शुक्रवार को हुए हमले में शामिल दो आतंकियों को नाइक से इन्सपायर बताया गया है। इसलिए मुस्लिम धर्मगुरु डॉ. जाकिर नाइक का लोग विरोध कर रहे हैं, बांग्लादेश सरकार ने भारत से इस बारे में मदद मांगी है। एनआईए भी नाइक से पूछताछ की तैयारी कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications